Odisha: सीएम नवीन ने पबित्र मोहन प्रधान अस्पताल का किया लोकार्पण, 330 बेड की क्षमता
सीएम पटनायक ने तालचेर में पबित्र मोहन प्रधान सरकारी अस्पताल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पोजेक्ट के समय से पूरा करने के लिए केंद्र के सहयोग के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार का ध्यान लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर है। पिछले कुछ वर्षों में ओडिशा में मेडिकल कॉलेजों की संख्या में वृद्धि हुई है।
ओडिशा सरकार राज्य में चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है। इस हफ्ते मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को तालचेर में 330 बिस्तरों वाले पबित्र मोहन प्रधान सरकारी अस्पताल का उद्घाटन किया। दरअसल, अस्पताल का नाम तालचेर में पैदा हुए स्वतंत्रता सेनानी पबित्र मोहन प्रधान के नाम रखा गया है। अस्पताल की शुरुआत करते हुए सीएम नवीन ने कहा कि इस क्षेत्र ने अपने समृद्ध खनिज संसाधनों के साथ राज्य के विकास में बहुत योगदान दिया है।

इस मौके पर सीएम ने तालेचर में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की भी घोषणा की। सीएम ने कहा, "डॉक्टरों और अन्य चिकित्सा कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि हुई है। सरकारी अस्पतालों में लोगों का विश्वास भी बढ़ा है।" इसके अलावा सीएम ने राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना (BSKY) का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि स्कीम के माध्यम से ओडिशा के लाखों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
वहीं अस्पताल के उद्घाट के अवसर पर पहुंचे केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि यह अस्पताल अंगुल और तालचेर के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में काफी मददगार होगा। अस्पताल के निर्माण में योगदान देने वाली कोल इंडिया इसे मेडिकल कॉलेज बनाने में भी मदद करेगी। उन्होंने बताया कि महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) अगले पांच वर्षों के लिए अस्पताल के प्रबंधन के लिए 628 करोड़ रुपये प्रदान करेगी।












Click it and Unblock the Notifications