बोरवेल में फंसे बच्चे को निकाला सुरक्षित बाहर, मरने के लिए फेंक गई मां, ओडिशा सरकार ने दी नई जिंदगी, Video
Odisha Newborn Baby Rescue Borewell: जाको राखे साईंया मार सके ना कोय... यह कथन ओडिशा में सच साबित हुआ है। बोरवेल में फेके गए बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया गया। मां ने बच्चे को मरने के लिए फेंक दिया था, लेकिन मसीहा बने बचावकर्मियों ने बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
ओडिशा के संबलपुर जिले में बोरवेल में एक बच्चा फंस गया था। पता चलते ही राज्य सरकार ने तुरंत एक्शन लिया। बिना देरी किए सरकार ने बचाव अभियान शुरू करवाया। रेंगाली क्षेत्र के लारीपाली गांव में स्थित बोर-वेल लगभग 15-20 फीट गहरा था। बच्चे इसमें फंस गया। बच्चे को ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई।

एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू चलाकर बच्चे को दी नई जिंदगी
पुलिस के अनुसार, बताया जा रहा है कि नवजात शिशु का कोई माता-पिता नहीं है। ओडिशा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक ज्ञानरंजन दाश ने कहा कि एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू चलाकर बच्चे को बचा लिया।बच्चे की जब रोने की आवाज आई तो स्थानीय लोगों को पता चला कि कोई बच्चा बोरवेल में फंस गया है।
बच्चे को जानबूझकर बोरवेल में फेंक दिया था
Recommended Video
गांव के पास एक जंगल में बोरवेल है। स्थानीय लोगों ने संदेह जताया कि बच्चे को जानबूझकर बोरवेल में फेंक दिया गया था। संबलपुर के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट प्रदीप साहू ने कहा कि जानकारी मिलते ही बचाव अभियान शुरू किया गया। बोर-वेल में बच्चे की जान बचाने के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई। ओडीआरएएफ टीम ने एक समानांतर गड्ढा खोदा और च्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
यह भी पढ़ें- Alirajpur Borewell Accident: खेलते-खेलते बोरवेल में जा गिरा मासूम, जिंदगी की जंग हारा












Click it and Unblock the Notifications