Odisha: चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखेबाजी में कई घायल, सीएम पटनायक ने जता दुख
Chandan Yatra Utsav: पुरी में भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखेबाजी के बीच बड़ा हादसा हुआ। अचानक विस्फोटकों के बीच ब्लास्ट के चलते कई लोग इसके चपेट में आ गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का संज्ञान लेते हुए सीएम नवीन पटनायर ने घायलों को उचित इलाज के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि हादसे में सभी घायलों के इलाज के लिए अस्पतालों में फीस नहीं देना पड़ेगा।
चंदन उत्सव यात्रा के दौरान ये घटना पुरी के नरेंद्र पुष्करिणी देवीघाट के पास हुई। पटाखेबाजी के बीच अचानक विस्फोट के चलते कई घायल हो गए। घटना को दुखद बताते हुए सीएम नवीन पटनायक ने घायलों के उचित इलाज का आश्वासन दिया है।

पुलिस ने क्या कहा?
घटना को लेकर पुलिस ने एक बयन में कहा कि सैकड़ों लोग नरेंद्र पुष्करिणी जलाशय के किनारे अनुष्ठान देखने के लिए इकट्ठे हुए थे। भक्तों का एक समूह पटाखे जलाकर जश्न मना रहा था। अचानक जलते हुए पटाखों की एक चिंगारी पटाखों के ढेर पर जा गिरी, जिससे विस्फोट हो गया। पुलिस ने कहा कि विस्फोट के दौरान वहां मौजूद कई लोगों पर जलते हुए पटाखे गिरे। इस दौरान मौके पर अफरा- तफरी मच गई। इस दौरान कुछ लोगों ने खुद को बचाने के लिए जलाशय में छलांग भी मारी।
Recommended Video
सीएम पटनायक ने एक्स पर लिखा, "पुरी नरेंद्र पूल के पास दुर्घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ। मुख्य प्रशासनिक सचिव और जिला प्रशासन को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने और व्यवस्था की निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। घायलों के सभी चिकित्सा खर्च वहन किए जाएंगे। मुख्यमंत्री राहत कोष से वहन किया गया। सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।"
वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ''पुरी चंदन यात्रा के दौरान नरेंद्र पुष्करिणी देवीघाट पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर सुनकर दुखी हूं। भगवान के आशीर्वाद से मेरी कामना है कि जो लोग नीचे हैं इलाज से जल्द ही ठीक होकर घर लौटेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications