स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करेगी नवीन सरकार, 12 SDH, 20 CHC और 306 PHC स्थापित करने का निर्णय

ओडिशा में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को देखते हुए नवीन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बिस्तर की मार झेल अस्पतालों को मद्देनजर सरकार ने कई चिकित्सा केंद्र खोलने का निर्णय लिया है।

ओडिशा में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को देखते हुए नवीन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बिस्तर की मार झेल अस्पतालों को मद्देनजर सरकार ने कई चिकित्सा केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने 12 SDH, 20 CHC और 306 PHC स्थापित करने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए जिलों में स्थापित किए जाने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दो श्रेणियों के होंगे।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक

इसमें से एक डे केयर पीएचसी और 24x7 पीएचसी। डे केयर पीएचसी में दो ऑब्जर्वेशन बेड होंगे, जबकि 24 घंटे सुविधा वाले पीएचसी में छह बेड होंगे। मौजूदा कार्यक्रमों के बदलते प्रोटोकॉल और विशेष रूप से गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) के लिए नए कार्यक्रमों के कार्यान्वयन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य मानकों (आईपीएचएस) दिशानिर्देशों के मद्देनजर भी यह फैसला लिया गया है।

अस्पतालों को किया जाएगा अपग्रेड

आईपीएचएस की प्रमुख सिफारिशों में से एक प्रति 1,000 जनसंख्या पर स्वीकृत बिस्तरों की संख्या को एक बिस्तर तक बढ़ाना और समान श्रेणियों की सुविधाओं के लिए स्वीकृत बिस्तरों की एकरूपता है। अब, ओडिशा में 1,000 की आबादी के लिए 0.34 बिस्तर हैं। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने कहा कि 377 सीएचसी में से आधे से ज्यादा को फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) माना जाएगा। गैर-एफआरयू सीएचसी को 30-बेड वाले अस्पतालों के रूप में अपग्रेड किया जाएगा।

क्षेत्र के हिसाब से बनेगा अस्पताल

इसी तरह, एसडीएच 100 बिस्तरों का होगा, चाहे मौजूदा बिस्तरों की संख्या कितनी भी हो और जिला मुख्यालय अस्पतालों (डीएचएच) में बिस्तरों की संख्या आईपीएचएस मानदंड के अनुसार बढ़ाई जाएगी। डीएचएच में 20 से 30 लाख की आबादी वाले जिलों में कम से कम 500 बेड, 10 से 20 लाख की आबादी वाले जिलों में 400 बेड, पांच से 10 लाख की आबादी वाले जिलों में 300 बेड होंगे। छह या अधिक बिस्तरों वाले 49 अन्य अस्पतालों में से नौ को पीएचसी (डे केयर) और 40 को पीएचसी (24x7) के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- ओडिश सरकार की नई पहल, अंगदान करने वाले शख्स के परिजन को मिलेंगे 5 लाख रुपये

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+