ओडिशा सरकार ने 3 जनवरी से कक्षा 1 से 5 तक के स्कूलों को फिर से खोलने का दिया आदेश
भुवनेश्वर, 29 दिसंबर। कोरोना से बचाव के लिए 3 जनवरी 2022 से 15 से 18 साल तक के बच्चों को वैक्सीन लगना शुरू हो रही है। वहीं इसके बीच ओडिशा सरकार ने 3 जनवरी से कक्षा 1 से 5 तक के स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है।

इस आदेश के बाद राज्य के कुल 27,000 स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक फिर से खुल जाएंगे। ओडिशा स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने बुधवार को कहा 15 वर्ष से अधिक आयु के छात्रों को सरकार के दिशानिर्देशों के तहत टीका लगाया जाएगा।
देश भर में बढ़ रहे कोरोना और ओमिक्रॉन के खतरे के बीच ओडिशा प्रदेश सरकार ने छोटे बच्चों के स्कूल खोलने का आदेश तो दिया है लेकिन छात्रों के माता-पिता की इसके लिए स्कूल की सहमति अनिवार्य होगी। स्कूलों में कक्षा एक से पांच तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मूड में कक्षाएं संचालित की जाएगी।
प्रदेश सरकार के आदेश के अनुसार स्कूल में कक्षा एक से पांच तक कक्षाएं केवल 3 घंटे तक ही चलेगी। स्कूल प्रशासन को सभी कोविड-19 नियमों समेत SOP का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया गया है।
बात अगर ओडिशा में कोरोना के नए ओमिक्रॉन के मामलों की जाए अब तक इसके कुल 9 मामले सामने आए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अधिकारियों को राज्य में कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयार रहने का आदेश भी दिया है।












Click it and Unblock the Notifications