बीच पर घूम रहे गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड को 7-8 लड़कों ने घेरा, न्यूड कर जो किया वो बेहद शर्मनाक

बिहार के जहानाबाद और कैमूर में लड़की के साथ छेड़छाड़ का वीडियो बनाने की घटना के बाद अब एक बार फिर ऐसा ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।

नई दिल्ली। बिहार के जहानाबाद और कैमूर में लड़की के साथ छेड़छाड़ का वीडियो बनाने की घटना के बाद अब एक बार फिर ऐसा ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। अपने पुरुष दोस्त के साथ समुद्र तट पर घूमने गई लड़की को कुछ लड़कों ने घेर लिया और उसका रेप करने की कोशिश की। इसके बाद बदमाशों ने लड़की और उसके दोस्त के कपड़े उतरवाकर दोनों के अश्लील फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। मामले को लेकर पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

रेप की कोशिश के बाद जबरन उतरवाए कपड़े

रेप की कोशिश के बाद जबरन उतरवाए कपड़े

मामला ओडिशा के केंद्रपारा जिले का है। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक पीड़ित लड़की अपने दोस्त के साथ जिले के राजनगर इलाके में पेंटा समुद्र तट पर शाम के वक्त घूमने के लिए गई थी। इसी दौरान 7-8 लड़के वहां आ गए और दोनों को घेर लिया। बदमाशों ने लड़की के साथ छेड़छाड़ और रेप करने की कोशिश की। शोर मचाने पर बदमाशों ने जबरन लड़की और उसके दोस्त के कपड़े उतरवाए। इसके बाद बदमाशों ने अपने मोबाइल से लड़की के अश्लील फोटो लिए और मौके से फरार हो गए।

पिता को दी अंजाम भुगतने की धमकी

पिता को दी अंजाम भुगतने की धमकी

घटना के बाद बदमाशों ने लड़की की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लड़की के पिता ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस को दी गई शिकायत में लड़की के पिता ने बताया कि घटना के एक दिन बाद बदमाशों में से एक लड़के ने उन्हें फोन कर धमकी दी कि अगर उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस में की तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

घटना के बाद से खौफ में पीड़िता

घटना के बाद से खौफ में पीड़िता

पुलिस का कहना है कि इस घटना में शामिल सभी लड़कों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की पहचान कर पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें बनाकर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, घटना के बाद से पीड़ित लड़की बेहद डरी हुई है। पुलिस का कहना है कि वह पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+