Odisha News: आयकर विभाग के छापे पर बोले धीरज साहू बोले- जब्त की गई नकदी कांग्रेस की नहीं

आयकर विभाग के छापे के बाद झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू ने मामले में खुद को पार्टी से अलग करते हुए कहा कि जब्त की गई नकदी का कांग्रेस या फिर किसी अन्य पार्टी से संबंधित नहीं है। उन्होंने कहा कि शराब निर्माण इकाइयों से जब्त नकदी न तो कांग्रेस की है और न ही किसी अन्य राजनीतिक दल की।

कांग्रेस राज्यसभा सांसद धीरज साहू ने आयकर विभाग के एक्शन को लेकर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि मीडिया में आयकर विभाग द्वारा जब्त की गई नकदी को लेकर जिस तरह मेंरे स्वामित्व का जिक्र कर रही है, वो गलत है। अपने ऊपर लग रहे आरोपों को खारिज करते हुए साहू ने कहा, "मामला उनके और आयकर विभाग के बीच का है। मेरे रिश्तेदार इस पर बाद में स्पष्टीकरण देंगे।"

Dheeraj Sahu says over IT Action

धीरज साहू ने मीडिया से सवालों का जवाब देते हुए कहा, "मीडिया जो भी नकदी बरामदगी को मेरे स्वामित्व वाला दिखा रहा है, असल में वे मेरे किसी रिश्तेदार के हैं, मेरे नहीं। मामला उनके और आयकर विभाग के बीच का है। मेरे रिश्तेदार इस पर बाद में स्पष्टीकरण देंगे। लेकिन इन सबसे पहले हमें आयकर विभाग के बयान का इंतजार करना चाहिए। वे बताएंगे कि जब्त नकदी काला धन है या सफेद धन।"

राज्यसभा सांसद ने आगे कहा, "जब्त की गई सारी नकदी शराब की बिक्री से एकत्र हुई थी। 'बलदेव साहू एंड संस' और 'रितेश साहू एंड संस' फर्म मेरे रिश्तेदारों के स्वामित्व में हैं। इसके अलावा, मेरे अन्य रिश्तेदार भी हैं जिनके पास ऐसी फर्म हैं। जहां तक ​​बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (BDPL) का सवाल है, इसका स्वामित्व भी मेरे रिश्तेदारों के पास है जहां शराब का निर्माण होता है। आयकर विभाग को बीडीपीएल से कोई नकदी नहीं मिली है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+