'भारत जोड़ो यात्रा' से कटा ओडिशा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का टूटा दिल

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। सात सितंबर से यह यात्रा शुरू हुई है, जो कि पांच महीने तक चलेगी। भारत जोड़ो यात्रा ओडिशा नहीं जाएगी। इससे वहां के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल टूट गया है।

भुवनेश्वर, 10 सितंबर: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। सात सितंबर से यह यात्रा शुरू हुई है, जो कि पांच महीने तक चलेगी। भारत जोड़ो यात्रा ओडिशा नहीं जाएगी। इससे वहां के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल टूट गया है। यात्रा से ओडिशा को बाहर कर दिया है। यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई है, जो कश्मीर तक जाएगी।

भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस कार्यकर्ता 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। उनका अनुमान था कि यह यात्रा ओडिशा आती तो इससे कांग्रेस को चुनाव में फायदा मिलता। यात्रा ओडिशा नहीं आने से कार्यकर्ता नाराज हो गए।हालांकि पार्टी ने यात्रा के दौरान किसी समय पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के लिए राज्य के नेताओं के लिए व्यवस्था की है और वरिष्ठ राष्ट्रीय नेताओं को शामिल करके पदयात्रा की योजना भी बना रही है।

यह पहली बार नहीं है जब केंद्रीय नेतृत्व का फैसला राज्य में पार्टी के हित के खिलाफ गया हो। 2014 के चुनाव से छह महीने पहले ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष निरंजन पटनायक को बदल दिया गया था और वह भी तब जब पार्टी तीन शहरी स्थानीय निकायों के उपचुनाव जीतकर पुनरुत्थान की राह पर थी।

यह भी पढ़ें- ओडिश सरकार की नई पहल, अंगदान करने वाले शख्स के परिजन को मिलेंगे 5 लाख रुपये

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+