कौन हैं CAG वाले गिरीश चंद्र मुर्मू, जो बन सकते हैं Odisha CM, रेस में ये दो और नाम
Odisha New CM: ओडिशा विधानसभा चुनाव में इस बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शानदार जीत के साथ नया इतिहास रचा है। अब राज्य में मुख्यमंत्री पद को लेकर कवायद तेज हो गई हैं। बीजेपी अंदरखाने में लगातार मंथन जारी है। सभी की निगाहें राज्य के नए मुख्यमंत्री के पद पर जा टिकीं हैं।
सियासी गलियारों में राज्य के नए मुख्यमंत्रियों की रेस में तीन नामों पर चर्चा चल रही है। जिसमें सबसे आगे, पूर्व कैग और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल गिरीश मुर्मु चल रहे हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर ब्रजराजनगर के विधायक सुरेश पुजारी और तीसरे नंबर पर ओडिशा भाजपा प्रमुख मनमोहन सामल सुर्खियों पर बने हुए हैं। मुर्मु, नरेंद्र मोदी के करीबियों में गिने जाते हैं। आइए आपको रूबरू कराते हैं....

गिरीश को मिलेगा मोदी के करीबी होने के फायदा?
इनका जन्म 21 नवंबर 1959 में ओडिशा के मयूरभंज में हुआ। 1985 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। 2019 - 2020 में जम्मू और कश्मीर के पहले लेफ्टिनेंट गवर्नर नियुक्त हुए। 8 अगस्त 2020 को भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक नियुक्त हुए। गुजरात सरकार में विभिन्न पदों पर कार्य किया। जिनमें गृह विभाग के प्रमुख सचिव और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव भी शामिल हैं। खास बात यह है कि मोदी के गुजरात सीएम रहते हुए मुर्मू प्रधान सचिव रहे। मुर्मु को ओडिशा का मुख्यमंत्री बनाकर बीजेपी आदिवासी कार्ड खेल सकती है।
अन्य जानकारी
- स्नातक: बी.ए. (इतिहास), उत्कल विश्वविद्यालय
- स्नातकोत्तर: एम.ए. (राजनीति शास्त्र), उत्कल विश्वविद्यालय
- MBA: बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, बर्मिंघम विश्वविद्यालय, यूके
कौन हैं सुरेश पुजारी?
सुरेश कुमार पुजारी(58) का जन्म 29 जुलाई 1960 में हुआ। यह एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे 2019 के भारतीय आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में ओडिशा के बरगढ़ से भारतीय संसद के निचले सदन लोकसभा के लिए चुने गए। उन्होंने लोकसभा चुनाव के बजाय विधानसभा चुनाव लड़ा, और ब्रजराजनगर निर्वाचन क्षेत्र से ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए। सुरेश पुजारी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव थे और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता वाली भाजपा की केंद्रीय समिति में ओडिशा राज्य का प्रतिनिधित्व करते थे।
कितने अमीर ?
- स्नातकोत्तर: एमएससी. संबलपुर विश्वविद्यालय से साल 1981 में एलएलबी किया। 1984 में एलआर लॉ कॉलेज संबलपुर से बीएससी उत्तीर्ण की।
- एडीआर के मुताबिक, सुरेश पर एक भी आपराधिक मुकदमा नहीं दर्ज है। इन्होंने 1 करोड़+ रुपये की संपत्ति दिखाई। देनदारियां शून्य हैं।
कौन हैं मनमोहन सामल?
मार्च 2023 में मनमोहन सामल को ओडिशा में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। पश्चिमी ओडिशा में मजबूत पकड़ रखने वाले हैं। उन्होंने ओडिशा सरकार में विभिन्न मंत्री पदों पर कार्य किया है, विशेष रूप से वन एवं पर्यावरण विभाग में। मनमोहन सामल का राजनीति में लंबा अनुभव है और उन्होंने ओडिशा में बीजेपी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाई है।
कितने अमीर ?
एडीआर के मुताबिक, वर्ष 2016 में फकीर मोहन विश्वविद्यालय, बालासोर से स्नातकोत्तर एलएलएम किया। इन्होंने 7 करोड़+ की संपत्ति दिखाई है। वहीं, देनदारियां 1 करोड़+ दिखाई हैं।












Click it and Unblock the Notifications