ओडिशा: सीएम पटनायक ने नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा- नर्सिंग अधिकारी निस्वार्थ भाव से काम करें
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा राज्य के नर्सिंग अधिकारियों को समर्पण के साथ निस्वार्थ भाव से काम करना चाहिए ताकि वो दूसरों के लिए सेवा का उदाहरण स्थापित कर सके। कलिंगा स्टेडियम में 'निजुक्ति पर्व' आयोजित किया गया, इस अवसर पर सीएम पटनायक ने हजारों 3,732 निर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा
पंडित गोपबंधु दास, फ्लोरेंस नाइटिंगेल और मदर टेरेसा द्वारा दुनिया को दिए गए निस्वार्थ सेवा के आदर्श नर्सिंग अधिकारियों का लक्ष्य होना चाहिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने नर्सिंग सेवा जैसे महान प्रोफेशन को चुनने के लिए नर्सिंग अधिकारियों और उनके परिवारों को धन्यवाद दिया।
पटनायक ने कहा
ओडिशा सरकार इस इस नीतिक के साथ काम करती है कि हर जीवन मूल्यवान है और नर्सिंग अधिकारियाकें को हर जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा ये अधिकारियों को सुनिश्वित करना चाहिए कि प्रत्येक नागरिक को बेहतर और अच्छी स्वास्थ्य सेवा मिले और मरीजों में विश्वास पैदा हो।
ओडिशा के मुख्यमंत्री पटनायक ने कोविड-19 महामारी के दौरान डॉक्टरों के साथ-साथ नर्सिंग अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। सीएम ने कहा 5 टी की पहल ने ओडिशा राजय में स्वास्थ सेवाओं को बदला दिया है। राज्य में जितने सरकारी अस्पताल है,उन सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications