Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Odisha Chunav: ओडिशा में 4 लोकसभा और 28 विधानसभा सीटों के लिए मतदान, जानें कहां-कहां है वोटिंग

Odisha Election 2024: ओडिशा में आज पहले चरण का चुनाव है। अगले चारों चरणों में ओडिशा में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनावों के लिए भी वोट डाले जाएंगे। सोमवार को ओडिशा की कुल 21 में से 4 लोकसभा सीटों और 147 विधानसभा सीटों में से 28 सीटों के लिए मतदान होना है।

ओडिशा के जिन लोकसभा क्षेत्रों में सोमवार को मतदान हो रहा है, वे हैं- कालाहांडी, कोरापुट, नबरंगपुर और बेरहामपुर लोकसभा क्षेत्र। जिन 28 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है, वे भी इन्हीं लोकसभा सीटें के दायरे में आती हैं। इस बार सत्ताधारी बीजेडी को ओडिशा में मुख्य विपक्षी बीजेपी से कड़ी चुनौती मिल रही है।

odisha chunav

ओडिशा में पहले चरण में कुल 62.87 लाख मतदाता
देश के चौथे और ओडिशा के पहले चरण की वोटिंग में लोकसभा चुनावों के लिए 37 और विधानसभा चुनावों में कुल 243 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस दौर में ओडिशा के कुल 62.87 लाख मतदाता अपने प्रतिनिधियों के सियासी किस्मत का फैसला करेंगे।

ओडिशा की इन 28 असेंबली सीटों पर मतदान
13 मई, 2024 को जिन 28 विधानसभा सीटों के लिए ओडिशा में मतदान हो रहा है, उनमें 11-सामान्य, 14- अनुसूचित जनजाति और 3-अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित सीटें हैं।

ओडिशा में पहले चरण में जिन विधानसभा सीटों पर चुनाव है, वे हैं-

  1. नुआपाड़ा
  2. खरिया
  3. उमरकोट
  4. झरिगांव
  5. नबरंगपुर
  6. दाबुगाम
  7. लांजीगढ़
  8. जूनागढ़
  9. धरमगढ़
  10. भवानीपटना
  11. नरला
  12. छतरपुर
  13. गोपालपुर
  14. बेरहामपुर
  15. डिगपहंडी
  16. चिकिटी
  17. मोहाना
  18. पारलाखेमुंडी
  19. गुनुपुर
  20. बिसम कटक
  21. रायगडा
  22. लक्ष्मीपुर
  23. कोटपद
  24. जयपोर
  25. कोरापुट
  26. पोट्टंगी
  27. मल्कानगिरी
  28. चित्राकोंडा

धरमगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 2.62 लाख वोटर
कालाहांडी जिले की धरमगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 2.62 लाख वोटर हैं। वहीं कोरापुट जिले की लक्ष्मीपुर सीट में सबसे कम 1.74 लाख वोटर हैं। सबसे ज्यादा 17 उम्मीदवार गंजम जिले की बेरहामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाग्य आजमा रहे हैं। जबकि, झरिगांव, नबरंगपुर, और दाबूगांव में से प्रत्येक में सिर्फ तीन-तीन उम्मीदवार ही चुनावी रेस में शामिल हैं।

ओडिशा में अगले चरणों कैसे होंगे चुनाव?
20 मई को पांचवें चरण और ओडिशा में दूसरे चरण के चुनाव में 5 लोकसभा और 35 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होंगे। वहीं 25 मई को 6 लोकसभा और 42 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव करवाए जाएंगे। बाकी 6 लोकसभा और 42 विधानसभा सीटों पर 1 जून को आखिरी चरण में मतदान होगा और वोटों की गिनती 4 जून को लोकसभा चुनावों के साथ ही विधानसभा के लिए भी करवाई जाएगी।

2019 में ओडिशा में कुल 73.29% मतदान दर्ज किया गया था। ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटों में से 5 अनुसूचित जनजाति और 3 अनुसूचित जाति के प्रत्याशियों के लिए आरक्षित हैं। बाकी सीटें सामान्य हैं।

2019 के लोकसभा चुनावों में ओडिशा में सत्ताधारी बीजेडी को 12, बीजेपी को 8 और कांग्रेस को 1 सीट मिली थी। जबकि, विधानसभा चुनावों में बीजेडी को 112, बीजेपी को 23 और कांग्रेस को 9 सीटें मिली थीं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+