Odisha 12th Board Results: साइंस स्ट्रीम के नतीजे कल होंगे घोषित, कॉमर्स-आर्ट्स के इस दिन

ओडिशा काउंसिल ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन (CHSE) 12वीं कक्षा का रिजल्ट 19 मई को जारी करेगा। 19 मई को साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.chseodisha.nic.in पर जारी करेगा। 12वीं कक्षा की परीक्षाएं मार्च में आयोजित कराई गई थीं।

भुवनेश्वर। ओडिशा काउंसिल ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन (CHSE) 12वीं कक्षा का रिजल्ट 19 मई को जारी करेगा। 19 मई को साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.chseodisha.nic.in पर जारी करेगा। 12वीं कक्षा की परीक्षाएं मार्च में आयोजित कराई गई थीं। बोर्ड ने इससे पहले 10वीं कक्षा (HSC) का रिजल्ट 7 मई को जारी किया था।

Results

काउंसिल ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन, ओडिशा कल 12वीं कक्षा की साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी करेगा। काउंसिल ने 12वीं की सभी स्ट्रीम की परीक्षा का आयोजन 6 मार्च से 29 मार्च के बीच कराया था। जहां साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 19 मई को वेबसाइट पर घोषित कर दिया जाएगा, वहीं आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट कुछ दिनों बाद जारी किया जाएगा। हालांकि आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट किस दिन आएगा, काउंसिल ने इसकी घोषणा नहीं की है।

पिछले साल काउंसिल ने साइंस स्ट्रीम के रिजल्ट की घोषणा 12 मई को की थी। वहीं कॉमर्स का रिजल्ट मई के आखिरी सप्ताह में आया था। कल साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र/छात्राएं इस तरह से अपना परिणाम देख सकते हैं-

* काउंसिल की वेबसाइट www.chseodisha.nic.in या orissaresults.nic.in पर जाएं।

* 12वीं (प्लस टू) साइंस के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

* फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और बाकी मांगी गई जानकारी डालकर सबमिट करें।

* रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें। चाहें तो आगे के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकलवा लें।

ये भी पढ़ें: CBSE Board Results: रिजल्ट जारी होने से पहले पढ़िये पूरी जानकारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+