दो दशक से सत्ता में रहने के बाद भी लोगों की पहली पसंद बने नवीन पटनायक, बढ़ती जा रही पार्टी की लोकप्रियता

ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजद) को प्रदेश में लगातार आम लोगों का समर्थन प्राप्त हो रहा है।

नई दिल्ली, 19 मई: ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजद) को प्रदेश में लगातार आम लोगों का समर्थन प्राप्त हो रहा है। दो दशक से अधिक यानी 22 वर्षों से सत्ता में रहने के बाद भी लोगों का विश्वास और समर्थन प्राप्त है। पांच बार के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और उनकी पार्टी की लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।

naveen patnaik

राज्य में हाल ही में हुए पंचायत-जिला परिषद और नगरपालिका चुनावों में बीजद ने जबर्दस्त जीत हासिल की। इससे स्पष्ट होता है कि बीजद को जनता का विश्वस किस कदर प्राप्त है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दो प्रमुख विपक्षी पार्टी है, लेकिन दोनों अब तक बीजद के विजय रख को रोक पाने में नाकाम रही है। प्रदेश में 22 साल से बीजद का ही सिक्का चलते आया है।

जिला परिषद में लहरा बीजद का परचम

राज्य भर की 852 जिला परिषद सीटों में से 766 पर पटनायक के नेतृत्व वाली बीजू जनता दल के उम्मीदवारों ने कब्जा किया। बीजेपी और कांग्रेस काफी पीछे रह गई। उन्हें 42 और 37 सीटें ही मिलीं। बीजद ने सभी 30 जिलों में आसानी से जिला परिषदों का गठन किया। इसी तरह नगर निगम चुनावों में, 108 शहरी स्थानीय निकायों में से 76 सीट बीजद के पक्ष में आए। इनमें राजधानी भुवनेश्वर के तीन प्रतिष्ठित नगर निगम और बरहामपुर और कटक के दो महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र शामिल थे।

यह भी पढ़ें- Odisha Mission Shakti : प्रेरक है SHG की भूमिका, महिला सशक्तिकरण के लिए जीवन समर्पित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+