ओडिशा: कटक में बड़ा हादसा, 30 यात्रियों से भरी बस महानदी ब्रिज से नीचे गिरी,12 की मौत
कटक। ओडिशा के कटक में एक बड़ा बस हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब यात्रियों से भरी एक बस जगतपुर के पास महानदी ब्रिज से नीचे गिर गई। जिस समय ये घटना हुई उस दौरान बस में 30 यात्री सवार थे। हादसे में अब तक 12 लोगों की मरने की खबर आ रही है। हालांकि ये आंकड़े अबी और बढ़ सकते हैं। हादसे की सूचना के तुरंत बाद राहत और बचाव की टीम मौके पर पहुंच गई है, रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में लगी हुई है।

जानकारी के मुताबिक कटक में ये हादसा शाम में हुआ जब जगतपुर के पास महानदी ब्रिज से एक बस डिवाइडर तोड़कर नीचे गिर गई। हादसे के दौरान बस में तीस लोग सवार हैं। फिलहाल इस हादसे में हताहतों की सूचना अभी नहीं मिली है। सूचना के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। घटना के बाद वहां लोगों की खासी भीड़ देखने को मिल रही है। घायलों को तुरंत ही अस्पताल में पहुंचाया जा रहा है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे पर गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को 2लाख रुपए मुआवजे के तौर पर देने का ऐलान किया है। वहीं घायलों का इलाज सरकारी खर्च पर करवाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications