ओडिशा: ना आश्रम ने दिए पैसे, ना पहुंची सरकारी एंबुलेंस, ठेले पर रखकर अंतिम संस्कार को भेज दिया विधवा का शव
ओडिशा के बरीपाड़ा में एक विधवा के शव को ठेले पर रखकर श्मशान ले जाया गया। बुजुर्ग महिला बरीपाडा में एक विधवा आश्रम में रहती थी।

नई दिल्ली। ओडिशा के बरीपाड़ा में एक विधवा के शव को ठेले पर रखकर श्मशान ले जाया गया। बुजुर्ग महिला बरीपाडा में एक विधवा आश्रम में रहती थी। ये आश्रम काफी बड़ा है और इसमें काफी सुविधाएं भी हैं लेकिन आश्रम की ओर से कह दिया गया कि वो निजी वाहन या एंबुलेंस का खर्च नहीं उठा सकते। इसके बाद विधवा के शव को ठेला पर रखकर अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया।
विधवा आश्रम की ओर से कहा गया है कि हमने निजी वाहन के लिए संपर्क किया था लेकिन उसका किराया महंगा होने की वजह से उसे नहीं लाया जा सका। आश्रम के सेक्रेटरी ने कहा कि सरकार की किसी भी योजना का उन्हें कोई लाभ नहीं मिलता है। वहीं स्थानीय अस्पताल की ओर से कहा गया है कि ना ही तो हमें मामले की जानकारी दी गई और ना ही महाप्रणय योजना के तहत ये अंतिम संस्कार हुआ। ऐसे में मामले की जांच की जाएगी।













Click it and Unblock the Notifications