ओडिशा में बीजद को तगड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुईं सांसद प्रत्यूषा राजेश्वरी सिंह

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए तारीखों के ऐलान के बाद नेताओं के दल बदलने का दौरा जारी है। इसी क्रम में ओडिशा के कंधमाल से बीजू जनता दल से सांसद प्रत्यूषा राजेश्वरी सिंह ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गई हैं। बता दें कि राजेश्वरी का बीजेपी में शामिल होने के पीछे बीजद के प्रति उनकी नाराजगी बताई जा रही है। क्योंकि टिकट नहीं मिलने के बाद ही उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

Odisha: BJD MP from Kandhamal Pratyusha Rajeswari Singh joins BJP

बता दें कि कंधमाल लोकसभा सीट से इस बार कीट कीस के प्रतिष्ठाता डॉ अच्यूत सामंत को बीजू जनता दल ने अपना उम्मीदवार बनाया है। कंधमाल सीट से उम्मीदवार के नाम के ऐलान के बाद राजेश्वरी सिंह ने अपना इस्तीफा नवीन पटनायक के पास भेज दिया था। उन्होंने अपने इस्तीफे में कहा था कि मेरा अपने चुनाव मंडली में लोगों के प्रति स्नेह हैं। कंधमाल और नयागढ़ में मेरे परिश्रम को अनदेखा किया गया है। मैं इस बार लोगों की सेवा करनी चाह रही थी। इसके बाद भी मेरा टिकट काट दिया गया है।

यह भी पढ़ें- परेश रावल ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार, अहमदाबाद ईस्ट से हैं बीजेपी के सांसद

चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर चुकी है। इस बार चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में होंगे और वोटों की गिननती 23 मई को होगी। ओडिशा में चार चरण में लोकसभा चुनाव होंगे और इसी के साथ वहां विधानसभा चुनाव के लिए भी वोट डाले जाएंगे। ओडिशा में यहां 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा। फिलहाल यहां मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व मे बीजेडी की सरकार है।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ सकते हैं प्रवीण तोगड़िया, गुजरात की 15 सीटों पर भी लड़ेगी पार्टी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+