Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ सकते हैं प्रवीण तोगड़िया, गुजरात की 15 सीटों पर भी लड़ेगी पार्टी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों के ऐलान के साथ सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित करने शुरू कर दिए हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में देश के छोटे-बड़े सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया ने भी ऐलान किया है कि उनकी नवगठित पार्टी गुजरात की 15 सीटों सहित देश भर की करीब 100 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि वे अयोध्या, मथुरा या वाराणसी से चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि पीएम मोदी भी वाराणसी की लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

वाराणसी, मथुरा या अयोध्या से चुनाव लड़ सकते हैं तोगड़िया

वाराणसी, मथुरा या अयोध्या से चुनाव लड़ सकते हैं तोगड़िया

प्रवीण तोगड़िया ने हिंदुस्तान निर्माण दल (एचएनडी) नाम की पार्टी बनाई है। उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए 41 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी कर दिया है। प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि वे उत्तर प्रदेश की वाराणसी, अयोध्या या मथुरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं। पीएम मोदी के चुनाव लड़ने की घोषणा बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में की गई थी।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण मुख्य मुद्दा- तोगड़िया

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण मुख्य मुद्दा- तोगड़िया

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि उनकी पार्टी एचएनडी का मुख्य मुद्दा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कराना है। इसके अलावा कृषि उत्पाद के लिये बेहतर मूल्य और कृषि पर केंद्रित रोजगार पैदा करना उनका लक्ष्य होगा। इसके पहले प्रवीण तोगड़िया ने मोदी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि देश में भाजपा की सरकार जिस मुद्दों को लेकर आई थी उस एक भी मुद्दे पर वह खरा नहीं उतरी पाई। इसलिए अबकी मोदी सरकार नहीं बल्कि अबकी हिन्दुओं की सरकार बनेगी।

सात चरण में होंगे देश भर में लोकसभा चुनाव

सात चरण में होंगे देश भर में लोकसभा चुनाव

बता दें कि इस बार लोकसभा का चुनाव सात चरणों आयोजित किया जाना है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में जहां 11 अप्रैल को वोटिंग होनी हैं तो वहीं आखिरी चरण में 19 मई को मतदान संपन्न होंगे जबकि चुनाव परिणाम 23 मई को घोषित होंगे। यूपी की बात करें तो यहां भी सात चरणों में राज्य की 80 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न होंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+