सांसद अनुभव मोहंती ने कोर्ट में लगाई तलाक की अर्जी, एक्ट्रेस पत्नी वर्षा प्रियदर्शनी पर लगाए ये गंभीर आरोप
Odisha: BJD सांसद अनुभव मोहंती ने कोर्ट में लगाई तलाक की अर्जी, एक्ट्रेस पत्नी वर्षा प्रियदर्शनी पर लगाए ये गंभीर आरोप
भुवनेश्वर। ओडिसा फिल्म एक्टर और बीजू जनता दल (BJD) के सांसद अनुभव मोहंती का उनकी अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शिनी के बीच कुछ विवाद अब बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। पहले अभिनेत्री वर्षा ने अपने पति अनुभव मोहंती के खिलाफ कटक की कोर्ट में घरेलू हिंसा के तहत शनिवार को मामला दर्ज करवया था। वहीं खबरों के अनुसार बीजेडी सांसद अनुभव मोहंती ने जुलाई 2019 में ही दिल्ली की एक कोर्ट में पत्नी वर्षा प्रियदर्शनी के खिलाफ तलाक याचिका दाखिल की थी। पत्नी प्रियदर्शनी द्वारा पति मोहंती पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाने के बाद इसका तलाक याचिका का खुलासा हुआ।

अनुभव मोहंती ने कहा मैंने वर्षा से गहराई से प्यार किया लेकिन....
बता दें 6 सिंतबर शनिवार को अनुभव मोहंती और पत्नी वर्षा प्रियदर्शनी के बीच पारिवारिक कलह की खबर वर्षा प्रियदर्शनी द्वारा कटक के उप-मंडल न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में घरेलू हिंसा के तहत मामला दर्ज करवाने के बाद सामने आई। वर्षा के इस आरोप के बाद बीजेडी सांसद अनुभव ने कहा - ‘मैंने वर्षा से गहराई से प्यार किया है और उससे शादी की है। मैं सफल महिला के तौर पर वर्षा का बहुत सम्मान करता हूं। हमारे बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। हमारा वैवाहिक जीवन लंबे समय से खराब स्थिति से गुजर रहा है। मैंने अपने स्तर पर तर्क करने, समझाने, समझने और सुधारने की पूरी कोशिश की है लेकिन, दुर्भाग्य से चीजें उम्मीद के मुताबिक नहीं हुईं।'

दोनों ने साल 2014 में फरवरी में शादी की थी
अनुभव मोहंती ने आगे कहा,‘इसलिए हम सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग हो जाना ही सबसे अच्छा तरीका है। मैंने और मेरे परिवार ने ईमानदारी से आपसी सहमति से अलग होने को लेकर पूरी कोशिश की, क्योंकि हम एक-दूसरे की सामाजिक छवि और प्रतिष्ठा के बारे में चिंतित थे।' दोनों ने साल 2014 में फरवरी में शादी की थी।

अनुभव मोहंती ने एक्ट्रेस पत्नी पर लगाए ये गंभीर आरोप
अनुभव द्वारा दिल्ली कोर्ट में दायर याचिका में अनुभव ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी यौन संबंधों और स्वाभाविक दांपत्य जीवन की अनुमति नहीं दे रही थी। वर्षा के साथ शारीरिक अंतरंगता स्थापित करने के गंभीर प्रयासों के बाद उन्हें निराशा मिली। सांसद अनुभव मोहंती ने वर्षा पर ये भी आरोप लगाया कि वर्षा साल 2016 से उन पर सह-कलाकारों के साथ अफेयर्स का झूठा आरोप लगा रही थीं।

एक्ट्रेस वर्षा प्रियदर्शनी ने पति अनुभव पर लगाया घरेलू हिंसा करने का आरोप
वहीं एक्ट्रेस वर्षा प्रियदर्शनी ने अपने पति से अलग रहना चाहती हैं और उन्होंने कोर्ट से अपील की है कि वह अनुभव मोहंती से उनके भरण-पोषण और रखरखाव का पैसा दिलवाए। वर्षा प्रियदर्शिनी ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि वह आदतन शराब पीते हैं और उनके साथ कई बार मारपीट की। वर्षा ने आरोप लगाया था कि जब भी वह अपने पति अनुभव को शराब पीने से रोकतीं या मना करती हैं तो वह आग बबूला होकर उनके साथ मारपीट करते हैं और जबदस्ती घर से बाहर निकालने की कोशिश भी करते हैं।

वर्षा ने भी लगाया है ये गंभीर आरोप
वर्षा प्रियदर्शिनी के आरोप ने उस समय सबको चौंका दिया जब उन्होंने अपने पति पर विवाहेतर दूसरी महिलाओं के साथ संबंध की बात बताई। एक्ट्रेस ने पति पर मानसिक प्रताड़ना देने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, अनुभव के ओलिव इंडस्ट्री की कई महिलाओं के साथ विवाहेतर संबंध हैं। वर्षा ने अपनी याचिका में अनुभव पर मां बनने के अधिकारों से वंचित करने का आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि अनुभव आदतन शराबी है और उसके कई अफेयर्स हैं।












Click it and Unblock the Notifications