ओडिशा: बीजद, भाजपा और कांग्रेस ने बाली यात्रा पर सीएमसी ने जो खर्च किया उसकी जांच करने की उठाई मांग
ओडिशा में 2024 में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इस चुनाव से पहले राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने हमले तेज कर चुकी हैं। वहीं अब बाली यात्रा मेले पर कटक नगर निगम द्वारा खर्च की धनराशि को लेकर भापजा, कांग्रेस के अलावा बीजद ने सामूहिक रूप से जांच की मांग की है।

बीजू जनता दल, भाजपा और कांग्रेस ने बालीयात्रा में खर्च को लेकर कटक नगर निगम (सीएमसी) अधिकारियों पर निशाना साधते हुए इसके संचालन में घोर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इसके साथ ही सीएमसी खर्च की जांच की मांग की है।
बता दें बलियात्रा समाप्त होने के बाद मेले के संचालन में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर कटक सीएमसी अलोचनाओं के घेरे में है, यहीं नहीं कटक के नगरसेवक और नेता भी इसकी जांच की मांग कर रहे हैं।
सीएमसी लोक निर्माण स्थायी समिति के अध्यक्ष और बीजद पार्षद प्रदीप्त खुंटिया ने भी नागरिक निकाय द्वारा मेले पर अत्यधिक खर्च किए जाने पर असंतोष जताया है। खूंटिया ने साथ ही आरोप लगाया है कि नगर निकाय अधिकारियों ने कुछ खास एजेंयिों को अनुचित लाभ देकर अनुचित लाभ देकर बड़े पैमाने पर अनियमिताताएं की हैं। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मेले जो काम 1.5 करोड़ रुपये में पूरा हो सकता था, वह 3.5 करोड़ रुपये में किया गया।
वहीं कटक महानगर बीजद इकाई ने महासचिव तापस मोहंती की अध्यक्षता में गुरुवार को आरडीसी, सेंट्रल रेंज के माध्यम से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को एक ज्ञापन भी सौंपा है।
इस ज्ञापन में उन्होंने मेले के होल्डिंग में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का पता लगाने के लिए राज्य सरकार की एक विशेष एजेंसी से जांच करवाने का आग्रह किया है।
इसके अलावा कटक में संपन्न हुए बालीयात्रा में खर्च को लेकर भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने सीएमसी अधिकारियों पर निशाना साधा है और मेले के संचालन में घोर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications