18th Pravasi Bhartiya Divas: 'आज ही बापू भारत लोटै थे', प्रवासी भारतीय दिवस समारोह में बोले PM मोदी

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार, 9 जनवरी, 2025 को 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया। हर दो साल में एक बार मनाया जाने वाला यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम, भारतीय प्रवासियों द्वारा अपनी मातृभूमि के लिए दिए गए योगदान का सम्मान करता है।

9 जनवरी को भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी लंबा वक्त विदेशी धरती पर बीताने के बाद भारत वापस लौटा थे।आज के दिन ही भारतीय प्रवासी दिवस हर दो साल में एक बार मनाया जाता है। इस साल 18वें प्रवासी भारतीय दिवस समारोह का आयोजन हो रहा है। आज का यह उत्सव महात्मा गांधी को समर्पित है।

Pravasi Bharatiya Divas

18वें प्रवासी भारतीय दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "कुछ ही दिनों में प्रयागराज में महाकुंभ शुरू हो जाएगा। मकर संक्रांति और माघ बिहू का त्योहार भी आने वाला है। हर जगह खुशी का माहौल है। हमारे लिए, 1915 में आज ही के दिन महात्मा गांधी लंबे समय के बाद भारत वापस आए थे।"
ये भी पढ़ें: Bihar politics: 'बिहारी दोबारा मौका नहीं देने वाला', मोदी के 'हनुमान' का लालू के 'लाल' को करारा जवाब

उन्होंने आगे कहा, "ऐसे अद्भुत समय में भारत में आपकी उपस्थिति उत्सव की भावना को और बढ़ा रही है। प्रवासी भारतीय दिवस का यह संस्करण एक और कारण से विशेष है। हम अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के बाद एकत्र हुए हैं। इस कार्यक्रम के पीछे उनकी दूरदर्शिता महत्वपूर्ण थी..."

'भविष्य युद्ध में नहीं, बल्कि बुद्ध में निहित'

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने हमेशा प्रवासी भारतीयों को "भारत का राजदूत" माना है। उन्होंने कहा, "अपनी विरासत की ताकत के कारण भारत दुनिया को यह बताने में सक्षम है कि भविष्य युद्ध में नहीं, बल्कि बुद्ध में निहित है।"

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि जब भी भारतीय युवा विदेश जाएं, तो वे कौशल के साथ जाएं। प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीयों से कहा, "भारत न केवल युवा देश है, बल्कि कुशल युवाओं का देश भी है।"
ये भी पढ़ें: PM मोदी करेंगे 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ, जानिए राष्ट्रीय खेलों का कैलेंडर, कब और कहां प्रस्तावित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+