Bihar politics: 'बिहारी दोबारा मौका नहीं देने वाला', मोदी के 'हनुमान' का लालू के 'लाल' को करारा जवाब
Bihar Politics: बिहार की राजनीती में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के एक बयान से सियासी घमासान छिड़ गया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार CM नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को 'दुर्गति यात्रा' बताया, जिसके बाद सत्तारूढ़ दल के नेता लगातार तेजस्वी पर हमलावर हैं। अब इस कड़ी में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी उन पर बड़ा हमला बोला है।
दरअसल, तेजस्वी यादव ने अपने एक्स पोस्ट के जरिए नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने इसी के साथ ही युवाओं की आशा को निराशा में बदलने का भी आरोप लगाया। तेजस्वी ने कहा कि थके हुए मुख्यमंत्री ने रिटायर्ड अधिकारियों के साथ मिलकर बिहार के युवाओं की आशाओं को निराशाओं में बदल दिया है।

Bihar Politics: चिराग पासवान का तेजस्वी पर करारा हमला
अब इस बयान पर चिराग पासवान ने करारा हमला बोलते हुए कहा कि, "जब वे (तेजस्वी यादव) ये सारे वादे करते हैं तो मुझे लगता है कि वे शायद भूल जाते हैं हालांकि बिहार की जनता नहीं भूली कि एक लंबे समय तक वे सत्ता में रह चुके हैं। उन्हीं के परिवार के दो-दो सदस्य मुख्यमंत्री के पद पर रह चुके हैं... वो दौर हर व्यक्ति को याद है जब बिहार के युवा सबसे ज्यादा पलायन का शिकार हुए थे।"
'कोई बिहारी दोबारा मौका नहीं देने वाला'
उन्होंने आगे कहा कि आज भी आपको विश्व भर में बिहारी दिखते हैं तो ये वही बिहारी हैं जो 90 के दशक के जंगलराज से प्रताड़ित होकर बिहार छोड़ने पर मजबूर हुए थे। आज जब नेता प्रतिपक्ष बिहार में ऐसे वादे और ऐसी बातें करते हैं तो उन्हें एक बार वो दौर भी याद करना चाहिए। इसलिए कम से कम राजद को तो कोई बिहारी दोबारा मौका नहीं देने वाला।
ये भी पढ़ें: Bihar: 'प्रगति यात्रा' पर निकले नीतीश कुमार, सारण को मेडिकल कॉलेज सहित करोड़ों की सौगात, देखिए टूर का शेड्यूल
तेजस्वी ने क्या कहा था? जिस पर मचा घमासान
तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में एक कॉर्टून शेयर करते हुए लिखा-"थके हुए मुख्यमंत्री ने रिटायर्ड अधिकारियों के साथ मिलकर बिहार के युवाओं की आशाओं को निराशाओं में बदल दिया है। विज्ञापनों के माध्यम से सैंकड़ों करोड़ झूठे प्रचार में फूंक रहे है। बिहारियों के जीवन को आबाद करने की बजाय उसे बर्बाद कर दिया है। बिहार की प्रगति को दुर्गति की अग्नि में झोंक दिया है।"
ये भी पढ़ें: Prashant kishor: तेजस्वी और राहुल को BPSC छात्र आंदोलन की नेतागिरी का ऑफर क्यों दे रहे PK? पढ़िए 5 वजह
उन्होंने आगे कहा, "बेसुध सरकार और उसके मुखिया के नेतृत्व में एक बरसात में ही सैंकड़ों पुल-पुलिया ढह जाते है। दो दशक से हर प्रकार की परीक्षाएं पेपर लीक और धांधली की भेंट चढ़ाई जा रही है। महंगाई हर घर-हर परिवार को खा रही है। छोटे बड़े व्यवसायों का व्यवसाय बर्बादी के कगार पर है। इनके शासन में गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पलायन में बिहार अव्वल है।"












Click it and Unblock the Notifications