ओडिशा: पानी समझकर बच्चे ने पी लिया डीजल, इलाज के दौरान मौत
ओडिशा के बालासोर जिले में एक डेढ़ साल के बच्चे ने गलती से डीजल पी लिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बच्चे नटखट होते हैं और जब भी उन्हें मौका मिलता है, इधर- उधर घूमने लगते हैं। इस दौरान पेरेंट्स भी उनपर नजर नहीं रखते हैं, जिसकी वजह से बच्चे हादसे हादसे का शिकार हो जाते हैं। जिससे उनकी मौत भी हो जाती है। ऐसा ही एक मामला ओडिशा के बालासोर जिले से आया है। जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, यहां पर एक बच्चे की गलती से डीजल पीने की वजह से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बालासोर जिले में बच्चे के पिता ने एक बोतल में डीजल रख दिया था। जिसे बच्चे ने गलती से पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक बच्चे के पिता मंगलवार को अपनी गाड़ी की मरम्मत कर रहे थे और डीजल को एक बोतल में रख लिया था। बोतल बच्चे की पहुंच तक था, इसलिए उसने गलती से पानी समझकर पी लिया, जिसके बाद उसे उल्टियां होने वाली। साथ ही उसे सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी। पिता और घर वालों की जब बच्चे पर नजर पड़ी तो उसे पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब यहां पर तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो बच्चे को एम्स भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया।
हालांकि, जब यहां भी बच्चे को नहीं आराम मिला तो उसे एक दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे ने गलती डीजल को पी लिया था। जिससे उसके पूरे शरीर में रिएक्शन हो गया था। उसे बचाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन बचाया नहीं जा सका।
इस घटना से बच्चे के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, इस घटना से लोगों को भी सबक सीखने की जरूरत है। लोगों को सलाह है कि वे अपने बच्चों से ऐसी चीजों को पहुंच से दूर रखे। साथ ही बच्चा जब भी घर में हो या बाहर उसकी निगरानी करते रहे और उसे अकेला न छोड़े।
ये भी पढ़ें- तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री बोले, 1.5 करोड़ लोगों की होगी आंखों की जांच, फ्री मिलेगा इलाज












Click it and Unblock the Notifications