Odisha Assembly Election 2024: बीजेडी कैंडिडेट्स की अंतिम सूची जारी, 3 सीटों के लिए नाम घोषित

Odisha Assembly Election 2024: ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजद प्रमुख नवीन पटनायक ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची की घोषणा कर दी है।

ओडिशा में इन दिनों लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव की भी तैयारियां जोरों पर हैं। बारबाटी कटक विधानसभा चुनाव क्षेत्र से बीजू जनता दल के उम्मीदवार बनने वाले प्रकाश चंद्र बेहेरा ने बुधवार को अपना नामांकन पर्चा भरा है।

Odisha Assembly Election 2024

नई लिस्ट में इन्हें मिला मौका

बीजेडी ने विधानसभा चुनाव के लिए शेष तीन सीटों के लिए कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान किया है। जिसमें खंडापाड़ा से साबित्री प्रधान, नीलगिरी से सुकांत नायक और कोरेई से संध्या रानी दास को उम्मीदवार घोषित किया है।

Recommended Video

    Odisha Assembly Election 2024: बीजेडी कैंडिडेट्स की अंतिम सूची जारी, 3 सीटों के लिए नाम घोषित

    बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की आखिरी सूची की घोषणा की है। इससे पहले पार्टी पार्टी ने एक और सूची जारी की थी, जिसमें घासीपुरा से बंद्रीनारायण पात्रा, मल्कनगिरी से मानस मदकामी, कोरापुत से रघुराम, कोटपाड़ से चंद्रशेखर मांझी, चिकिती से चन्मया नंदा, दिगपहांडी से बिप्लब पात्रा, गोपालपुर से बिक्रम पांडा, हिंजिली से नवीन पटनायक, सोरदा से संघमित्रा स्वेन और छतरपुर से सुभाष बेहरा को टिकट दिया है।

    इस सप्ताह बुधवार को अपने समर्थकों के साथ एक विशाल यात्रा में प्रकाश चंद्र बेहेरा कटक के उप जिलाधीश ज्योति शंकर राय के दफ्तर में पहुंचने के बाद रिटर्निंग अधिकारी के तौर पर उनके समक्ष चार सेट नामांकन पर्चा दाखिल किया। इसके बाद यात्रा गौरीशंकर पार्क के पास खत्म हुई, जिसमें कटक मेयर सुभाष सिंह,राज्यसभा सांसद देवाशिष सामंतराय, पूर्व मेयर सौमेंद्र घोष एवं बीजू जनता दल के अन्य कई नेता और सैंकड़ों की संख्या में बीजद कार्यकर्ता शामिल हुए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+