भक्तों के सिर पर पैर रखकर आशीर्वाद देता है इस मंदिर का पुजारी, VIDEO हुआ वायरल

भुवनेश्वर। मंदिर में लोग भगवान की पूजा करने और आशीर्वाद लेने जाते हैं। पुजारी भी भक्तों को आशीर्वाद देते हैं, मगर क्या कभी आपने ऐसे किसी को पुजारी को देखा है जो भक्तों के सिर पर पैर रखकर आशीर्वाद देता हो। ओडिशा में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां मंदिर के एक पुजारी का वीडियो वायरल हो रहा है। खोर्धा में एक मंदिर के पुजारी ने लोगों को आशीर्वाद देने का अजीबो-गरीब तरीका अपनाया, जिसपर बहस तेज हो गई है।

ओडिशा में मंदिर के एक पुजारी का वीडियो वायरल

ओडिशा में मंदिर के एक पुजारी का वीडियो वायरल

आम तौर पर आशीर्वाद देने के लिए लोग हाथ सिर पर रखते हैं, लेकिन ओडिशा में जो कुछ दिखा वह हैरान करने वाला था। ओडिशा के इस पुजारी ने लोगों को आशीर्वाद देने के लिए अपना हाथ उठाने के बजाय पैर आगे कर दिया। ये वीडियो 8 अक्टूबर को दशहरे के दिन का बताया जा रहा है।

पुजारी ने दिया पैर से 'आशीर्वाद'

खोर्धा के बानपुर इलाके में लोग विजयदशमी के दिन दर्शन-पूजन करने पहुंचे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि इसी दौरान लोगों को आशीर्वाद देने के लिए पुजारी ने मंत्रोच्चार करते हुए कतार मैं बैठे श्रद्धालुओं के सिर पर बारी-बारी से अपना पैर रखा। एक-एक करके पुजारी सभी लोगों के सिर पर पैर रखकर आशीर्वाद देने के बाद आगे बढ़ता रहा। पुजारी के सिर पर पैर रखकर आशीर्वाद देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हो रही है।

आशीर्वाद देने के तरीके पर बवाल

आशीर्वाद देने के तरीके पर बवाल

जब पुजारी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जजमान का उनपर भरोसा है। जो लोग इसका गलत प्रचार कर रहे हैं, वे इस पूजा के बारे में नहीं जानते हैं। वे लोग इसे दूसरे तरीके से उछालना चाहते हैं। कुछ लोगों को ये बुरा लग सकता है लेकिन ये परंपरा सालों से चलती आ रही है। वहीं, इस पर सवाल उठने लगे हैं कि ये कैसी आस्था है जो एक पुजारी को भगवान के भक्तों पर पैर रखने को मजबूर करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+