वनइंडिया के गुलदस्ते में जुड़ी 9वीं भाषा, लॉन्च हुआ ओड़िया पोर्टल
नई दिल्ली-देश का प्रमुख न्यूज पोर्टल 'वनइंडिया' आपको यह बताते हुए बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहा है कि हमने भारत की एक मुख्य भाषा ओड़िया में भी पोर्टल की शुरुआत की है। इस तरह वनइंडिया के गुलदस्ते में ओड़िया 9वीं भाषा के तौर पर शामिल हो गई है। ओडिशा के लोगों के सम्मान में ओड़िया पोर्टल लॉन्च करते हुए हमें अपार खुशी हो रही है। यह एक ऐसा पोर्टल होगा, जहां लोग एक ही जगह पर ओड़िया भाषा में समाचार-विचार और मनोरंजन से जुड़ी हर तरह की ताजा-तरीन खबरें प्राप्त कर सकते हैं। वैसे भी ओडिशा भारत का एक ऐसा राज्य रहा है जो इतिहास, विकास, संस्कृति और परंपरा में देश का एक अगुआ प्रदेश रहा है। ओड़िया पोर्टल के जरिए 'वनइंडिया' की यह कोशिश है कि ओडिशा के लोगों को एक ही जगह पर प्रादेशिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें उनकी अपनी ही भाषा में सहजता से उपलब्ध हो जाए। https://odia.oneindia.com

क्षेत्र के हिसाब से ओडिशा देश का 8वां और जनसंख्या के हिसाब से 11वां सबसे बड़ा राज्य है। यह राज्य जितना ही आदिवासी संस्कृति के लिए मशहूर रहा है, उतना ही हिंदू मंदिरों के लिए भी विश्व विख्यात है। ओड़िया भाषा 10वीं शताब्दी की है। जबकि, ओड़िया में पहली उत्कृष्ट काव्य की रचना 15वीं शताब्दी में हुई और 18वी शताब्दी में पहला साहित्यिक गद्य ने आकार लेना शुरू किया।
ओडिशा पर्यटन के नजरिए से दुनिया के नक्शे पर है और पुरी, भुवनेश्वर, बालासोर, संबलपुर और गोपालपुर ऑन सी की यात्रा के लिए विदेशी पर्यटक भी भारी तादाद में हर साल यहां आते हैं। ओडिशा में हिंदुओं के लिए कई तीर्थ स्थान तो हैं ही, यहां और बौद्ध और जैन धर्म से जुड़े भी कई तीर्थ स्थल हैं। कलिंग के युद्ध के बाद ही सम्राट अशोक का हृदय परिवर्तन हुआ और उन्होंने बौद्ध धर्म अपनाया था।
ओडिशी संगीत का इतिहास 2000 साल से भी ज्यादा पुराना है और इसकी शुरुआत पुरी के प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ मंदिर से हुई है। ओडिशी नृत्य की भारत में ही नहीं, बल्कि विश्व में एक खास पहचान है। भगवान जगन्नाथ का मंदिर दुनिया की सबसे बड़ी रसोई के लिए भी मशहूर है, जहां 1,000 से ज्यादा रसोइए 752 चूल्हों पर भोजन तैयार करते हैं और रोजाना 10,000 लोग इस रसोई में बने पवित्र प्रसाद को ग्रहण करते हैं। ओडिशा आज देश में तेजी से विकसित होने वाला राज्य भी है और ऐसे में ओड़िया के माध्यम से राज्य के लोगों का हिस्सा बनने पर 'वनइंडिया' को बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications