मेरी और मोदी की कहानी एक है, चाय बेचने वाले का बेटा भारत में ही पीएम बन सकता है- बराक ओबामा

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में प्रणव मुखर्जी की ओर से आयोजित भोज में ओबामा ने अपने निजी अनुभवों को साझा किया। ओबामा ने कहा कि भारत का दौरा उनके लिए काफी अहम है। उन्होंने कहा कि कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से मैं काफी प्रभावित हूं।

Barack Obama

ओबामा ने कहा कि जिस तरह से एक चाय बेचने वाले का बेटा आज देश का प्रधानमंत्री बना है वह सिर्फ भारत जैसे दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में हो सकता है। उन्होंने कहा कि मेरा स्वयं का राष्ट्रपति बनना भी सिर्फ अमेरिका में ही हो सकता है। बराक ओबामा ने कहा कि मेरे और मोदी के जीवन में काफी समानतायें है।

ओबामा ने कहा कि पीएम मोदी के पिता चाय बेचते थे और उनकी मां घरों में काम करती थी और उनका बेटा आज हमारा प्रधानमंत्री के तौर पर स्वागत कर रहा है। बराक ओबामा ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी एक बेहतरीन इंसान होने के साथ मजबूत व्यक्तित्व भी है। उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कि मोदी एक बार मगरमच्छ को भी उठा कर ले आये थे। जिससे साफ है कि मोदी सख्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+