Oath ceremony 2024: NDA जीती तो कहां होगा PM मोदी का शपथ ग्रहण? कब होगा समारोह? रिपोर्ट में खुलासा
Oath Ceremony 2024: लोकसभा चुनाव अपने समापन की ओर है। आखिरी और सांतवां चरण 01 जून को होने वाला है। उसके बाद 04 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। ऐसे में सवाल यह है कि अगर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सत्ता में आती है तो वह अपना शपथ ग्रहम समारोह कहां करेंगे?
हिन्दुस्तान टाइम में छपी रिपोर्ट के मुताबिक एनडीए, अगर लोकसभा चुनावों में लगातार तीसरी बार जीतता है तो वह 9 जून को शपथ ग्रहण करने पर विचार कर रहा है। दो सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि संभावित शपथ ग्रहण समारोह की अस्थायी योजना पिछले महीने तैयार की गई थी।

Oath Ceremony: कहां होगा शपथ ग्रहण समारोह?
गौरतलब है कि 2014 में एनडीए सरकार ने 26 मई (सोमवार) को शपथ ली थी। उस साल नतीजे 16 मई को घोषित किए गए थे। वहीं 2019 में एनडीए सरकार ने 30 मई (गुरुवार) को शपथ ली थी। उस साल नतीजे 23 मई को घोषित किए गए थे। दोनों ही मौकों पर समारोह राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित किया गया था।
लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार पार्टी शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन के प्रांगण नहीं करने पर विचार कर रही है। इस बार पार्टी एक बाहरी स्थान खोजने की तैयारी में है। पार्टी एक ऐसी जगह की तलाश में है, जहां बड़ी संख्या में अतिथि बैठ सकें। जिसके लिए संभावित विकल्प के तौर पर 'कर्तव्य पथ' माना जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, "इसका उद्देश्य ऐसी पृष्ठभूमि तैयार करना है, जो सरकार की उपलब्धियों और भविष्य के लिए उसके दृष्टिकोण को दर्शाए। सेंट्रल विस्टा परियोजना की कई नई संरचनाएं तैयार हैं और इसलिए यह विकसित भारत के दृष्टिकोण के लिए एक आदर्श स्थान है।''
वहीं एक अन्य सूत्र के मुताबिक, निश्चित तौर पर, 'कर्तव्य पथ' को फाइनल नहीं माना जा सकता है। योजना का विवरण केवल चुनावी नतीजों के बाद ही तय किया जाएगा और यह एनडीए के तीसरे कार्यकाल पर निर्भर करेगा।
यह भी संभावना है कि इसमें मौसम की भूमिका देखी जाएगी। 29 मई को दिल्ली में 80 साल का सबसे गर्म दिन रहा और जून में भी गर्मी में कोई कमी नहीं आने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित तीसरे शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चर्चा तब शुरू हुई जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि पार्टी 10 जून को अपना स्थापना दिवस मनाने में सक्षम नहीं हो पाएगी, क्योंकि वे शपथ ग्रहण समारोह में व्यस्त होंगे।









Click it and Unblock the Notifications