Nusrat Jahan का है विवादों से है पुराना नाता, जानें वो मामले

कोलकाता, 9 जून: बंगाली एक्‍ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां इन दिनों सर्खियों में हैं। सांसद नुसरत जहां के प्रेग्नेंट होने की खबरें आई तो उनके पति निखिल जैन ने कह दिया कि नुसरत उनके साथ पिछले छह महीने से नहीं हैं अगर नुसरत प्रेग्‍नेंट भी हैं तो बच्‍चा उनका नहीं है। वहीं नुसरत ने कहा कि हमारी शादी तुर्की के कानून के हिसाब से हुई थी, ऐसे में यह भारत में वैध नहीं है। इस तरह तलाक का सवाल ही नहीं उठता है। ये पहली बार नहीं हैं जब नुसरत जहां विवादों में आई हैं, नुसरत का विवादों से पुराना नाता है। आइए जानते हैं वो मामले ...

निखिल जैन से शादी करने बाद सांसद बनी थी नुसरत जहां

निखिल जैन से शादी करने बाद सांसद बनी थी नुसरत जहां

बता दें बंगाली एक्‍ट्रेस से नेता बनीं नुसरत जहान के पति निखिल जैन जो कोलकाता के एक व्यवसायी हैं और दोनों की मुलाकात शादी से एक साल पहले कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। नुसरत जहान ने 2019 में तुर्की के बोडरम में निखिल जैन से शादी की और उसी साल लोकसभा चुनाव जीतकर राजनीतिक करियर की शुरूआत की थी। जिस शादी को नुसरस अब लीगल नहीं बता रही है उस शादी के बाद कोलकाता में एक रिसेप्शन भी आयोजित किया गया जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाग लिया। सांसद ने कहा कि शादी समारोह तुर्की विवाह विनियमन के अनुसार किया गया था। वो निखिल के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थीं।

Recommended Video

    Nusrat Jahan की Pregnancy पर बोले पति Nikhil Jain, छह महीने से साथ नहीं है हम | वनइंडिया हिंदी
    नुसरत जहां ने भाजपा को कोरोना से ज्‍यादा खतरनाक वायरस बताया था

    नुसरत जहां ने भाजपा को कोरोना से ज्‍यादा खतरनाक वायरस बताया था

    तृणमूल कांग्रेस नेता और बशीरहाट से सांसद नुसरत ने हाल ही में पश्चिम बंगाल चुनाव के समय बीजेपी को कोविड-19 से ज्यादा खतरनाक वायरस बताया था। नुसरत जहां ने कहा कि अगर बीजेपी हिंदू-मुसलमान के बीच दंगा कराती है। नुसरत ने ये भी कहा था कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो मुस्लिमों के उलटे दिन शुरू हो जाएंगे।

    शपथ ग्रहण में इस ड्रेसअप में पहुंचने पर मचा था बवाल

    शपथ ग्रहण में इस ड्रेसअप में पहुंचने पर मचा था बवाल

    टीएमसी से सांसद बनी नुसरत जहां ने कारोबारी निखिल जैन से शादी करने के बाद संसद में शपथ ग्रहण में पारंपरिक भारतीय साड़ी पहनी थी, मांग में सिंदूर भरा था और हाथ लाल चुडि़यों से भरे हुए थे। इसके बाद उनके सिंदूर लगाने और पहनावे को लेकर भी निशाना बनाया गया। शपथ ग्रहण के दौरान वंदे मारतम बोलने, मांग में सिंदूर, हाथ में चूड़ियां और बिंदी लगाने को लेकर भी नुसरत जहां को कई मौलवियों ने आलोचना की थी ।

    नुसरत जहां के खिलाफ जारी किया गया था फतवा

    नुसरत जहां के खिलाफ जारी किया गया था फतवा

    नुसरत पर इस्लाम के विरुद्ध जाने और नुसरत के सिन्दूर, बिंदी और मंगलसूत्र पर आपत्ति जताई, और कहा कि नुसरत को सिर्फ मुस्लिम से विवाह करना चाहिए और वो एक अभिनेत्री हैं इसलिए उन्हें धर्म की कद्र नहीं हैं। नुसरत जहां पर एशिया के सबसे बड़े इस्लामिक स्कूल डर-उल उलूम ने फतवा जारी किया था और ये फतवा उत्तरप्रदेश के सहारनपुर के देवबंद ने जारी किया था और कहा था केवल मुस्लिम से विवाह करना चाहिए अगर उन्‍होंने धर्म बदल लिया है तो नाम भी बदल लेना चाहिए। नुसरत जहां के ऊपर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

    नुसरत जहां के पूजा करने से देवबंदी उलेमा हो गए थे नाराज

    नुसरत जहां के पूजा करने से देवबंदी उलेमा हो गए थे नाराज

    दुर्गा पूजा के दौरान टीएमसी की सांसद नुसरत जहां के डांस और मां दुर्गा की अराधना की जिससे देवबंदी उलेमा हो गए थे और कहा था मुस्लिम होते भी पूजा पंडाल में पूजा करने को लेकर उन्‍होंने जबरदस्‍त विरोध जताया था। इत्तेहाद-उलेमा-ए-हिन्द नाम के मुस्लिम संगठन के मुफ्ती असद कासमी ने नुसरत की दुर्गा आराधना पर निशाना साधते हुए इस्लाम को बदनाम करने का भी आरोप लगाया था।

    नुसरत के बॉयफ्रेंड के अरेस्‍ट होने पर लगा था ये आरोप

    नुसरत के बॉयफ्रेंड के अरेस्‍ट होने पर लगा था ये आरोप

    जनवरी 2017 में नुसरत के बॉयफ्रेंड कादिर खान पर रेप का आरोप लगा था तब नुसरत पर उनके सहयोग करने की बात सामने हालांकि नुसरत ने इस बात से साफ़ इंकार किया था लेकिन वकीलों ने नुसरत की गिरफ्तारी की मांग उठाई थी वहीं नुसरत ने बाद में कहा था कादिर खान ने उनका मानसिक बालात्‍कार किया है उन्‍हें मानसिक क्षति पहुंचाई हैं।

    Nusrat Jahan Row: नुसरत जहां के गर्भवती होने पर बोले पति निखिल जैन-'वो किसी और के साथ.......'

    मां दुर्गा के अवतार में फोटो शूट पर मचा था बवाल

    मां दुर्गा के अवतार में फोटो शूट पर मचा था बवाल

    नुसरत जहां ने एक बार फोटो शूट करवाया और 'मां दुर्गा' के अवतार में नजर आई। इन फोटोज को शेयर करते ही कट्टरपंथी नाराज हो गए और नुसरत को धमकियां देना शुरू कर दिया। जिसके बाद सांसद ने शिकायत दर्ज करवाई थी और सुरक्षा की मांग की थी।

    एमपी बनने के बाद नुसरस वेंस्‍टर्न ड्रेस में पहुुंची थी पॉर्लियामेंट

    जब नुसरत ने एमपी के तौर पर पहले दिन पार्लियामेंट में पहुंची तो वो मिमी चक्रवर्ती के साथ एक फोटो शेयर की थी जिसमें उन्होंने वेस्‍टर्न ड्रेस पहनी थी और जमकर लोगों की ट्रोल किया था ।

    https://www.filmibeat.com/photos/sandeepa-dhar-34547.html?src=hi-oiPhotos: Sandeepa Dhar ने कराया फोटो शूट, तस्वीरों ने ढहाया कहर!
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+