Nusrat Jahan Row: नुसरत जहां के गर्भवती होने पर बोले पति निखिल जैन-'वो किसी और के साथ.......'

कोलकाता, 9 जून। मशहूर बंगाली अभिनेत्री और टीएमसी सांसद नुसरत जहां इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि वो और उनके पति निखिल जैन के बीच विवाद चल रहा है और दोनों दिसंबर 2020 से साथ नहीं रह रहे हैं और तो और नुसरत इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और निखिल ने कहा है कि वो इस बच्चे के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक नुसरत जहां इन दिनों टॉलीवुड अभिनेता यश दासगुप्ता के काफी करीब हैं और इन दोनों की दोस्ती ही नुसरत और उनके पति निखिल जैन के झगड़े का कारण है।

Recommended Video

    Nusrat Jahan की Pregnancy पर बोले पति Nikhil Jain, छह महीने से साथ नहीं है हम | वनइंडिया हिंदी
    'नुसरत अब मेरे साथ नहीं रहना चाहती हैं'

    'नुसरत अब मेरे साथ नहीं रहना चाहती हैं'

    तो वहीं इसी बीच Hindustan Times Bangla की रिपोर्ट के मुताबिक नुसरत के पति और जाने-माने बिजनेस मैन निखिल जैन ने मीडिया में बयान दिया है कि 'नुसरत अब मेरे साथ नहीं रहना चाहती हैं, वो किसी और के साथ जिंदगी गुजारना चाहती है, जिस दिन मुझे ये बात पता चली, मैं और वो अलग हो गए हैं, मैं अब भविष्य में नुसरत के साथ किसी तरह का संबंध नहीं रखना चाहता हूं और उन्होंने नुसरत पर सिविल का केस भी किया है।'

    'जो मुझे सही लगता है मैंने वो ही किया है'

    'जो मुझे सही लगता है मैंने वो ही किया है'

    अपने इंटरव्यू में निखिल ने कहा कि 'मेरे लिए विवाह एक पवित्र रिश्ता है और इसे अंदर या बाहर के लोगों द्वारा कलंकित या शोषित नहीं किया जाना चाहिए। मेरे विचार काफी उदार हैं। पारिवारिक और भारतीय मूल्यों की बात करें तो मैं बहुत रूढ़िवादी हूं। मैंने केवल प्यार किया है और जिया है और समय की जरूरत के हिसाब से जो मुझे सही लगता है मैंने वो ही किया है।'

    'नुसरतऔर निखिल की शादी रजिस्टर्ड भी नहीं'

    'नुसरतऔर निखिल की शादी रजिस्टर्ड भी नहीं'

    खबर के मुताबिक नुसरत जहां और निखिल जैन की शादी रजिस्टर्ड भी नहीं है। इस बात औऱ हवा तब मिली जब मशहूर लेकिन विवादास्पद बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने फेसबुक पोस्ट पर लिख दिया कि 'नुसरत की अगर उनके पति से नहीं बन रही है और वो किसी और से प्यार करती हैं तो उन्हें तुरंत तलाक ले लेना चाहिए। फिलहाल नुसरत जहां या उनके परिवार की ओर से इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है लेकिन नुसरत जहां को लेकर लोगों के बीच चर्चा काफी गर्म है'।

    टर्की के बोडरम सिटी में हुई थी शादी

    टर्की के बोडरम सिटी में हुई थी शादी

    आपको बता दें कि फिल्मों की दुनिया से राजनीति में आईं टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने कोलकाता के कारोबारी निखिल जैन से 19 जून 2019 को टर्की के बोडरम सिटी में शादी की थी,नुसरत मुस्लिम हैं और उन्होंने जैन रीति-रिवाज से शादी की थी, दोनों ने शादी करने से पहले 3 साल तक एक-दूसरे को डेट भी किया था।

    नुसरत की परी कथा ने लिया अजीब मोड़

    दोनों ने विदेश में शादी करने के बाद कोलकाता में ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया था, जिसमें बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी शामिल हुई थी लेकिन नुसरत की परी कथा इस तरह का मोड़ लेगी , ये किसी ने नहीं सोचा था, फिलहाल अब हर किसी को बस नुसरत के रिएक्शन और सच का इंतजार है, देखते हैं ज्वलंत मुद्दों पर डटकर बोलने वाली नुसरत खुद के मामले में क्या कहती हैं?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+