नुसरत ने खुद संभाली अपने रिसेप्शन की जिम्मेदारी: इन मेहमानों को दिया न्यौता, मेन्यू में होंगे ये पकवान

कोलकाता। हाल ही में शादी रचाने वाली टीएमसी सांसद नुसरत जहां अपने रिसेप्शन की तैयारियों में जुटी हैं। 4 जुलाई को होने वाले उनके रिसेप्शन के लिए नुसरत जहां कोई कसर नहीं छोड़ना चाहतीं। रिसेप्शन कोलकाता के आईटीसी रॉयल होटल में होगा जहां राजनीति, फिल्म समेत दूसरे क्षेत्रों की कई दिग्गज हस्तियां पहुंचेंगी। ऐसी खबरें आ रही हैं कि नुसरत जहां अपने रिसेप्‍शन की तैयारियों को खुद देख रही हैं। डेकोरेशन से लेकर लजीज खाने तक हर चीज का खास ख्याल रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, रिसेप्शन में खाने-पाने की व्यवस्था होगी इसका पूरा ध्यान खुद नुसरत जहां संभाल रहीं हैं। यही नहीं टीएमसी सांसद ने खुद फोन करके दिग्गज हस्तियों को अपने रिसेप्शन का इनविटेशन दिया है।

नुसरत ने खुद दिया इन स्पेशल गेस्ट को इनविटेशन

नुसरत ने खुद दिया इन स्पेशल गेस्ट को इनविटेशन

बशीरहाट से सांसद नुसरत जहां ने पिछले महीने ही कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी रचाई है। उन्होंने देश से बाहर तुर्की में एक भव्य समारोह के दौरान पहले हिंदू रिवाज से फिर क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। इस शादी में दोनों ही परिवारों के करीबी रिश्तेदारों ने ही शिरकत किया था। शादी के बाद उन्होंने कोलकाता में गुरुवार को रिसेप्शन पार्टी का फैसला लिया। अब इस पार्टी के लिए नुसरत जहां ने खुद मोर्चा संभाल लिया है।

शाहरूख खान हो सकते हैं शामिल, ममता बनर्जी का पहुंचना तय

शाहरूख खान हो सकते हैं शामिल, ममता बनर्जी का पहुंचना तय

जानकारी के मुताबिक, नुसरत जहां के इन्विटेशन पर रिसेप्शन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेता पार्थ चटर्जी, अभिषेक बनर्जी समेत राजनीति जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। फिल्म जगत की बात करें तो खबरों के मुताबिक शाहरुख खान समेत बॉलीवुड जगत की कई हस्त‌ियां नुसरत जहां के रिसेप्‍शन में दिखाई दे सकती हैं। वहीं बंगाली सुपरस्टार प्रसनजीत चटर्जी, एक्टर से एमपी बनी देव अधिकारी भी उनके रिसेप्शन में आएंगे। अभिनेता जीत, अभिनेत्री मुनमुन सेन, स्वस्तिक मुखर्जी, श्रीजीत मुखर्जी, डायरेक्टर बिरसा दास गुप्ता भी शामिल होंगे। नुसरत जहां की दोस्त और टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती की मौजूदगी पहले से तय है।

रिसेप्शन में होंगे खास शाकाहारी भोजन का इंतजाम

रिसेप्शन में होंगे खास शाकाहारी भोजन का इंतजाम

अपने रिसेप्शन की तैयारियों पर नुसरत जहां खुद खास ध्यान दे रही हैं। खाने में खास शाकाहारी भोजन पर ध्यान द‍िया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि नुसरत जहां के पत‍ि निखिल का परिवार जैन धर्म को मानता है। इस वजह से उनके रिसेप्‍शन में शाकाहारी खाना रखा जाएगा। खुद निखिल जैन को भी शाकाहारी खाना ही पसंद है। खाने में मेन्यू के साथ डेजर्ट तक का ख्याल खुद नुसरत रख रही हैं। इसके अलावा इटेलियन और बंगाली डिशेज भी शामिल होंगे।

इस्कॉन मंदिर पहुंची नुसरत जहां, रथयात्रा में मुख्य अतिथि

इस्कॉन मंदिर पहुंची नुसरत जहां, रथयात्रा में मुख्य अतिथि

वहीं तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां को कोलकाता में आयोजित भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। गुरुवार को टीएमसी सांसद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के साथ इस्कॉन मंदिर पहुंचीं। नुसरत स्पेशल गेस्ट के तौर पर भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल हुई हैं। रथ यात्रा में पहुंची नुसरत जहां ने भगवान जगन्नाथ की आरती भी की।

सिंदूर लगाने और मंगलसूत्र पहनने को लेकर मुस्लिम कट्टरपंथियों ने उठाए थे सवाल

सिंदूर लगाने और मंगलसूत्र पहनने को लेकर मुस्लिम कट्टरपंथियों ने उठाए थे सवाल

बता दें कि पश्चिम बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट से तृणमूल की सांसद नुसरत जहां अपनी शादी के बाद जब पहली बार संसद पहुंचीं तो उनके माथे पर सिंदूर, हाथों में चूड़ियां थीं और वो पारंपरिक लिबास यानी की साड़ी में नजर आईं थी। जिसके बाद कुछ मुस्लिम कट्टरपंथियों ने सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि माथे का सिंदूर, मंगलसूत्र गैर-इस्लामिक है। मुस्लिम कट्टरपंथियों की इस टिप्पणी पर नुसरत जहां ने जोरदार जवाब दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+