नुसरत जहां ने कहा- 'मैं सिंगल मदर नहीं हूं लेकिन हालत मेरी जेबरा जैसी हो गई'
कोलकाता, 24 दिसंबर। TMC सांसद-अभिनेत्री नुसरत जहां चंद महीने पहले ही मां बनी हैं। उनके गर्भवती होने की खबरें काफी दिनों तक सुर्खियां बनी थीं क्योंकि पहले उनकी शादी कारोबारी निखिल जैन से हुई फिर वो उनसे अलग हो गई और इसके बाद उनके प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आई। जिसके बाद उनके और एक्टर यशदास गुप्ता के इश्क के चर्चे होने लगे। उनके बच्चे का पिता कौन है? इस बारे में सवाल किए जाने लगे। अपनी गर्भावस्था के दौरान नुसरत को काफी कुछ सहना और सुनना पड़ा लेकिन नुसरत ने किसी भी सवाल का जवाब खुलकर नहीं दिया लेकिन अब उन्होंने अपने बारे में चुप्पी तोड़ी है।

'मेरे बेटे यीशान के भी नार्मल मां-पापा हैं'
इश्क एफएम यूट्यूब पर नुसरत ने साफ तौर पर कहा है कि 'वो सिंगल मदर नहीं हैं। जैसे हर बच्चे के नॉर्मल माता-पिता होते हैं, मेरे बेटे यीशान के भी हैं। मैंने इसके बारे में लंबे समय से इसलिए बात नहीं की थी, क्योंकि मैं शांति चाहती थी और मुझे लगा कि उस वक्त ( जब गर्भवती थीं) के लिए वो ही सही है।'

'मैं कहूंगी कि यह मेरे जीवन का सबसे सही निर्णय था'
नुसरत ने कहा कि 'मां बनना विश्व की सबसे अच्छी फीलिंग है, मां बनने फैसला मैंने खुद के लिए किया था। कभी-कभी कुछ फैसले आपके लिए होते हैं अब इसे लोग बोल्ड कहे या फिर कुछ और इससे फर्क नहीं पड़ता है। मैं कहूंगी कि यह मेरे जीवन का सबसे सही निर्णय था जो मैंने लिया।'

क्या नुसरत ने नाक की सर्जरी कराई है?
नुसरत का लुक इस वक्त काफी -काफी बदला नजर आ रहा है, कहा जा रहा है कि उन्होंने नोज सर्जरी करवाई है। जिसके बारे में नुसरत नें हंसते हुए कहा कि 'ये कोई नाक की सर्जरी नहीं है बल्कि पोस्ट प्रगेनेंसी इफेक्ट है। मेरी फूली हुई नाक का कारण मेरा बढ़ा हुआ वजन है। मेरे पैर सूज जाते हैं, मेरी बॉडी दो कलर में हो गई हैं, मेरे और जेबरा में कोई फर्क नहीं है। कभी-कभी तो लगता है कि मैं अगर जेबरा क्रासिंग पर लेट जाऊं तो मुझमें और जेबरा क्रासिंग में अतंर करना मुश्किल हो जाएगा।'

बर्थ सार्टिफिकेट पर यश का नाम
हाल ही में नुसरत के बेटे का बर्थ सार्टिफिकेट सामने आया तो उसमें पिता के नाम की जगह यश का ही नाम था। हालांकि नुसरत और यश ने शादी कब की और उनकी शादी हुई है या नहीं, इस बारे में तस्वीर साफ नहीं है लेकिन हां दोनों ने एक इंटरव्यू में ये जरूर कहा था कि हम लोग हर चीज पोस्टर लेकर तो नहीं बता सकते हैं ना, हमें पता है कि हम क्या कर रहे हैं इसलिए हमें हर चीज पर सफाई देने की जरूरत नहीं है।
यश ने बेटे को गोद में लिया था
मालूम हो कि जिस वक्त डिलीवरी के बाद नुसरत अस्पताल से घर जा रही थीं तो कार में उनके साथ यश ही थे, जिन्होंने बेटे को गोद में लिया हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications