बेबी बंप के साथ नुसरत जहां की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर काटा बवाल, क्या आपने देखा?

कोलकाता, 26 जून। एक्ट्रेस से नेता बनी लोकसभा सांसद और टीएमसी नेता नुसरत जहां इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। पति निखिल जैन से झगड़े और प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच टीएमसी सांसद ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई फोटोज में नुसरत जहां का बेबी बंप साफ तौर पर देखा जा सकता है। आपको बता दें कि तृणमूल कांग्रेस की सांसद और अभिनेत्री अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। वायरल हो रही इन तस्वीरों पर फैंस भी अपना प्यार लुटा रहे हैं।

नुसरत जहां ने शेयर की तस्वीरें

नुसरत जहां ने शेयर की तस्वीरें

नुसरत जहान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह मिकी माउस प्रिंटेड आउटफिट में नजर आ रही हैं। नुसरत ने फोटोज पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'चलो खोए हुए पक्षी को घर तक का रास्ता दिखाते हैं।' पहली तस्वीर में नुसरत जहां के बेबी बंप को देखा जा सकता है, जबकि अन्य दो तस्वीरों में उन्होंने इसे छिपा लिया है। फोटो पोस्ट होने के कुछ घंटे बाद ही वायरल हो गई, खबर लिखे जाने तक पोस्ट पर 60 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। इसके अलावा फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

शादी को लेकर नुसरत ने किया था सनसनीखेज खुलासा

शादी को लेकर नुसरत ने किया था सनसनीखेज खुलासा

आपको बता दें कि नुसरत जहां ने 19 जून 2019 को बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की। हालांकि पिछले कुछ महीनों से नुसरत अपने ब्रेक-अप और कथित लिंक-अप अफवाहों के कारण सुर्खियों में हैं। नुसरत ने इस महीने की शुरुआत में एक बयान देकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। बयान में उन्होंने खुलासा किया कि पति निखिल जैन के साथ उसकी शादी भारतीय कानूनों के तहत मान्य नहीं थी। अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि उनका सामान जैसे ज्वैलरी और अन्य संपत्ति अवैध रूप से वापस ले ली गई है।

इस फोटो से हुई प्रेग्नेंसी की पुष्टि

इस फोटो से हुई प्रेग्नेंसी की पुष्टि

टीएमसी सांसद ने पति और ससुराल वालों पर यह भी आरोप लगाया कि उनकी जानकारी के बिना विभिन्न खातों से उसके पैसों का दुरुपयोग किया गया। पति निखिल के साथ उनके रिश्तों में खटास की खबरों के साथ-साथ एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। दोस्तों के साथ नुसरत जहान की एक वायरल तस्वीर ने सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया। फोटो में नुसरत जहां को व्हाइट ड्रेस में बेबी बंप के साथ देखा गया।

इन फिल्मों कर चुकी हैं काम

इन फिल्मों कर चुकी हैं काम

बता दें कि नुसरत जहां एक लोकप्रिय बंगाली अभिनेत्री हैं। उन्होंने 'असुर', 'एसओएस कोलकाता', 'क्रिसक्रॉस', 'बोलो दुग्गा मैकी', 'हरिपदा बंदवाला' और 'वन' सहित कई बंगाली फिल्मों में काम किया है। नुसरत ने जून 2019 में लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी। हाल ही में सामने आई कई और तस्वीरों से नुसरत जहां ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। चर्चाओं में रहने वाली TMC सांसद नुसरत जहां सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती हैं।

यह भी पढ़ें: मुंबई की बत्ती गुल, कंगना ने शेयर की संजय राउत और बुलडोजर की तस्वीर,कहा- 'क-क-क......'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+