PICS: हिंदू रिवाज से शादी के दो दिन बाद क्रिश्चियन ब्राइडल लुक में नजर आईं सांसद नुसरत जहां

नई दिल्ली। अभिनेत्री से नेता बनीं टीएमसी सांसद नुसरत जहां अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। लोकसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद नुसरत जहां ने अभी सांसद के तौर पर शपथ ग्रहण नहीं किया है। इस बीच 19 जून को नुसरत जहां ने कोलकाता के व्यवसायी निखिल जैन के साथ तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में शादी रचाई। 19 जून को नुसरत और निखिल जैन ने हिंदू रीति रिवाज से शादी की। इसका खुलासा खुद टीएमसी सांसद सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर करके किया। 19 जून को हिंदू रीति से शादी के दो दिन बाद यानी 21 जून को नुसरत जहां ने क्रिश्चियन तरीके से भी शादी की है। एक बार फिर उन्होंने नई तस्वीरें शेयर करके इस बात का खुलासा किया है।

क्रिश्चियन ब्राइडल लुक में नजर आई नुसरत

क्रिश्चियन ब्राइडल लुक में नजर आई नुसरत

टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने 21 जून को क्रिश्चियन ब्राइडल लुक में अपनी नई तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इन तस्वीरों को देखकर नजर आ रहा कि वो किसी समुद्र के पास खड़ी हैं और उनके चारों तरफ फूलों का खूबसूरत फ्रेम बना हुआ है। उन्होंने सफेद रंग का गाउन और हाथ में लाल रंग का चूड़ा पहन रखा है। नुसरत इस ब्राइडल गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

पहले हिंदू रीति से फिर क्रिश्चियन स्टाइल में दुल्हन बनीं नुसरत

पहले हिंदू रीति से फिर क्रिश्चियन स्टाइल में दुल्हन बनीं नुसरत

इसके साथ-साथ नुसरत और निखिल जैन की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वो अपने पति निखिल जैन के साथ समुद्र के किनारे खड़ी हैं। इसमें नुसरत जहां सफेद रंग के डिजाइर ड्रेस में है, वहीं निखिल ने काले रंग का सूट पहन रखा है। बता दें कि नुसरत जहां और निखिल जैन की शादी में कुछ खास रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए हैं।

19 जून को नुसरत ने तुर्की में निखिल जैन के साथ की शादी

19 जून को नुसरत ने तुर्की में निखिल जैन के साथ की शादी

इससे पहले नुसरत जहां 19 जून को हिंदू रीति से शादी की। उस शादी की तस्वीर में दुल्हन बनी नुसरत बहुत ज्यादा हसीन लग रही थीं, उन्होंने सु्र्ख लाल रंग का लहंगा पहना था तो वहीं उनके पति निखिल जैन भी ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में काफी डैशिंग लुक में नजर आए। बता दें कि नुसरत जहां बंगाली फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री रही हैं। लोकसभा चुनाव 2019 से ही उन्होंने राजनीति में डेब्यू किया है। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने उन्हें पश्चिम बंगाल की बशीरहाट से उम्मीदवार बनाया। इस चुनाव में उन्होंने शानदार जीत दर्ज की।

एक्ट्रेस से राजनीति में उतरी हैं नुसरत, टीएमसी से बनीं हैं सांसद

एक्ट्रेस से राजनीति में उतरी हैं नुसरत, टीएमसी से बनीं हैं सांसद

नुसरत जहां ने साल 2010 में एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीत कर अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। नुसरत ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत 2011 में बंगाली फिल्म 'शोत्रू' से की थी। इस फिल्म में उन्होंने पूजा नाम की एक लड़की का किरदार निभाया था। इस फिल्म में नुसरत के काम की काफी सरहाना भी हुई थी। कोलकाता की रहने वाली नुसरत जहां ने अपने छोटे से फिल्‍मी करियर में कई टॉप स्‍टार के साथ काम किया है। नुसरत जहां ने 'बोलो दुर्गा माई की', 'हर हर ब्‍योमकेश', 'जमाई 420' जैसी फिल्‍मों में काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+