टीवी एक्ट्रेस के घर से लाखों की डायमंड ज्वेलरी और कैश लेकर नर्स हुई फरार, ऐसे समेट ले गई सबकुछ
नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर मॉडल और जानीमानी टीवी एक्ट्रेस अपर्णा कुमार के दिल्ली स्थित घर से लाखों की डायमंड ज्वेलरी, कैश और कुछ घरेलू सामान चोरी हो गए हैं। चोरी किसी और ने नहीं बल्कि एक नर्स ने किया है जो उनके घर पर काम करती थी और उनके बुजुर्ग माता-पिता का ख्याल रखती थी। चोरी के बाद से मेड गायब है जिसकी तलाशी के लिए पुलिस की एक टीम को पश्चिम बंगाल भेजा गया है। मालवीय नगर पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मालवीय नगर के पंचशील पार्क में अभिनेत्री के बुजुर्ग माता-पिता अकेले रह हैं। पर्णा मुंबई में रहती हैं। उनकी देखभाल के लिए अपर्णा ने घर में नर्स रखी हुई थी जो कि मेड के तौर पर भी जॉब करती थी। नर्स ने बुजुर्ग के अकाउंट से भी लाखों का कैश ट्रांजैक्शन कर लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही अपर्णा मुंबई से फौरन दिल्ली पहुंची और मालवीय नगर थाने में इस बाबत केस दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक, 74 साल के अरुण कुमार व सावित्री गुप्ता एस ब्लॉक में रहते हैं। अंजलि नाम की युवती घर में मेड व नर्स के तौर पर जॉब पर रखी हुई थी।
अपर्णा मुंबई में रहते हुए इन दिनों शूटिंग में बिजी हैं। कुछ दिनों से तबियत ठीक नहीं रहने की वजह से अपर्णा मुंबई से दिल्ली पैरंट्स को देखने आईं। लेकिन घर पहुंचने पर देखा कि मेड गायब है। अगली सुबह सावित्री नगर स्थित मेड के घर पर अपर्णा पहुंची। जहां मालूम चला कि वह परिवार के साथ कमरा खाली करके कोलकाता जाने की बात कहकर निकली है। बिना बताए इस तरह गायब होने पर शक हुआ। जब अपर्णा ने घर आकर देखा तो अलमारी से हीरे जड़ित 4 सोने के कड़े, ईयर रिंग, गोल्ड चैन व तमाम जूलरी समेत 5 लाख कैश गायब है। इसके बाद पता चला कि मां के बैंक अकाउंट से भी 4 लाख की ट्रांजैक्शन हुई है। अपर्णा ने पुलिस को बताया कि उनके पैरंट्स कभी भी ऑनलाइन बैंकिंग नहीं करते। वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मालूम चला कि मेड को कोई वेरिफिकेशन भी नहीं कराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications