किसी वैक्सीन की या अलग-अलग टीकों की 3 खुराक कोरोना से बचाव में अधिक कारगर: अध्ययन
द बीएमजे' शोध पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि विभिन्न टीकों के मिश्रण की अपेक्षा टीके की खुराक की संख्या प्रतिरक्षा तंत्र को बढ़ाने में अधिक सहायक है....
नई दिल्ली, 01 जून : कोरोना महामारी से निपटने के लिए विकसित टीकों के असर को लेकर अब तक के सबसे बड़े अध्ययन की रिपोर्ट आई है। इसमें दावा किया गया है कि एक ही तरह के कोविड टीके की तीन खुराक या मिश्रित टीकों (vaccine combinations) की एक खुराक महामारी से बचाव में समान रूप से कारगर है।

कोरोना से बचाव को लेकर अध्ययन
द बीएमजे' शोध पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि विभिन्न टीकों के मिश्रण की अपेक्षा टीके की खुराक की संख्या प्रतिरक्षा तंत्र को बढ़ाने में अधिक सहायक है और इससे भविष्य में सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में निर्णय लेने में सहायता मिलेगी।

कोरोना को लेकर समय-समय पर अध्ययन
अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि सभी कोविड-19 रोधी टीकों के अपने प्रभावों के बारे में पर्याप्त जानकारी है लेकिन विभिन्न टीकों के मिश्रण की प्रभावशीलता स्पष्ट नहीं है और विशेष रूप से बुजुर्गों और कम प्रतिरक्षा वाले लोगों में इसके प्रभाव की जानकारी कम है।

चाइनीज यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग के अनुसार..
'चाइनीज यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग' (सीयूएचके) के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों और उससे मौत के मामलों में तेजी से गिरावट के बावजूद टीके द्वारा दी गई प्रतिरक्षा और वायरस के नए स्वरूपों के प्रति चिंता के कारण यह जानना अहम हो गया है कि किन टीकों का मिश्रण ज्यादा कारगर है।

'हर घर दस्तक-2' अभियान
बता दें कि, देश में 'हर घर दस्तक-2.0' अभियान एक जून से शुरू होकर दो महीने तक चलेगा। इसमें स्कूल आधारित विशेष मुहिम के माध्यम से कोविड के खिलाफ 12 से 18 साल के बच्चों के कोविड रोधी टीकाकरण पर ध्यान दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि अभियान में उन लोगों पर ध्यान दिया जाएगा, जिनकी दूसरी खुराक बाकी है। इसके अलावा 60 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को एहतियातन खुराक देने में भी घर-घर जाकर टीका लगाने के इस अभियान के तहत ध्यान दिया जाएगा।

भारत में कोरोना के मामले
देश में कोरोना वायरस का संक्रमण अन्य देशों की तुलना में काफी कम है। हालांकि, यहां अब भी रोजाना 2 हजार से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। वहीं, ठीक होने वालों की तादाद भी लगभग इतनी ही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज बताया है कि, देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना के संक्रमण के 2,745 नए मामले सामने आए हैं और इससे 6 मौतें हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications