Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोरोना के कहर ने राजधानी में घटाया क्राइम, दिल्ली पुलिस ने जारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने तबाही मचा रखी है। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। जिसके बाद से देश में अपराधों में भारी कमी देखने को मिली है। दिल्ली पुलिस ने मार्च 2020 की क्राइम रिपोर्ट जारी की है। जिसमें मार्च 2019 के अपराधों की संख्या से तुलना की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अपराधों में लगभग 50 फीसदी से अधिक की कमी देखने को मिली है।

number of crime incidents have reduced in march 2020 in delhi due to corona lockdown

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को 15 मार्च 2020 से लेकर 31 मार्च 2020 के बीच में राजधानी में हुई अपराधों की क्राइम रिपोर्ट साझा की है। इस अविधि में दिल्ली में लूटपाट की 53 घटनाएं सामने आई हैं। जबकि 2019 में इस श्रेणी में 109 लूटपाट की घटनाएं हुई थीं। इस अविधि में बच्चों के लिए फिरौती का कोई मामला सामने नहीं आया है। देखें दिल्ली पुलिस की पूरी क्राइम रिपोर्ट...

15 से 30 मार्च 2020 के बीच की क्राइम रिपोर्ट

2019 2020
Robbery 109 53
Kid for ransom 1 0
Extortion 13 3
Snatching 294 181
Hurt 78 27
Burglary 126 55
M V theft 1982 1243
House theft 121 66
M O women 144 72
Kidnapping 259 150
Abduction 25 9
Fatal accident 48 19
Simple accident 216 112

अभी तक पूरे देश में 2301 कोरोना वायरस केस सामने आ चुके हैं, 56 लोगों की मौत इस महामारी से हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले दो दिनों में तबलीगी जमात के सदस्यों की वजह से 14 राज्यों में कोरोना के 647 मरीज सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में हुई 12 मौतों में से कई तबलीगी जमात से जु़ड़े हुए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+