मणिपुर में निर्वस्त्र परेड का Video ट्वीटर से हटाने की अपील, 4 गिरफ्तार, पुलिस ने क्या कहा?
मणिपुर में भीड़ के बीच महिलाओं को निर्वस्त्र होने पर मजबूर करने, दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। मामले के मुख्य चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मणिपुर में भीड़ के बीच दो महिलाओं को नग्न घुमाने भयावह वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के एक दिन बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मामले में सभी चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ये एक्शन ऐसे वक्त में लिया है, जब वायरल वीडियो को लेकर मणिपुर सराकर और प्रशासन की जमकर निंदा हो रही है। मामले में गिफ्तारी के बाद चारों मुख्य आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे एक्शन लिया जाएगा।

मणिपुर पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों से जुड़ी एक रिपोर्ट के मुताबिक दहशत के बीच, पीड़ित महिलाओं ने स्वीकार किया है कि मैतेई समुदाय के कुछ सदस्यों ने उनकी मदद करने की कोशिश की थी। लेकिन वे उसमें सफल नहीं हो सके। वहीं कुछ ऐसे लोग भी थे, जो वास्तव में उनकी रक्षा करना चाहते थे और उन्हें आगे होने वाले नुकसान से बचाना चाहते थे।
रिपोर्ट में आगे कहा गया कि कुछ ने उनसे जोर-जबरदस्ती कर कपड़े उतारने को कहा। वे गिड़गिड़ाती रहीं, लेकिन क्रूर और निर्दयी लोगों ने उनकी एक नहीं सुनी।
वहीं शुक्रवार को मणिपुर पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो मामले में सभी चार आरोपियों को 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के इस एक्शन के बाद अब मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मणिपुर हिंसा के बीच महिला के वीडियो पर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शुक्रवार को एक बयान में कहा राज्य में महिलाओं का पूरा सम्मान है। राज्य के लोग महिलाओं को माता के समान मानते हैं। सीएन ने कहा कि जिन उपद्रवियों ने मई में आदिवासी महिलाओं पर हमला कर उन्हें निर्वस्त्र किया, उन्होंने राज्य की की छवि की धूमिल करने का प्रयास किया है। सीएम ने कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications