NTPC परीक्षा: रेलवे ने बनाई हाई-पावर कमेटी, पीएमओ ने बुलाई बैठक
NTPC परीक्षा: रेलवे ने बनाई हाई-पावर कमेटी, छात्रों से ईमेल पर सुझाव और शिकायतें भेजने को कहा
नई दिल्ली, 28 जनवरी: केंद्रीय रेल मंत्रालय ने बताया है कि नॉन टेक्नीकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों की जांच के लिए हाई-पावर कमेटी गठित कर दी गई है। रेलवे बोर्ड के प्रधान कार्यकारी निदेशक (औद्योगिक संबंध) दीपक पीटर की अध्यक्षता में ये कमेटी काम करेगी। इसके साथ-साथ मंत्रालय ने एक ईमेल आईडी भी जारी की है। मंत्रालय ने छात्रों से इस आईडी पर मेल के जरिए अपने सुझाव और शिकायतें भेजने को कहा है। इस बीच परीक्षा की प्रक्रिया की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक भी बुलाई है।
Recommended Video

रेल मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को कहा गया है कि एमटीपीसी परीक्षा अनियमितताओं की जांच के लिए एक हाई-पावर कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में सीनियर अफसरों को रखा गया है। कमेटी आपत्तियों की जांच कर चार मार्च तक अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। रेलवे ने उम्मीदवारों से शिकायतों और सुझाव भी मांगे हैं। छात्र अपनी चिंताएं और सुझाव 16 फरवरी तक ईमेल आईडी [email protected] पर भेज सकते हैं। कमेटी इन चिंताओं की जांच कर चार मार्च तक अपनी रिपोर्ट दे देगी।
क्या है ये मामला
रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन टेक्नीकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) भर्ती सीबीटी-1 परीक्षा के रिजल्ट इसी महीने, 14-15 जनवरी को जारी किए गए थे। इसके आधार पर सीबीटी-2 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाना है। उम्मीदवारों का आरोप है कि आरआरबी एनटीपीसी परिणाम में धांधली हुई है। इसी को लेकर युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। बिहार, उत्तर प्रदेश में इसको लेकर छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किए हैं। कई जगहों पर खासतौर से बिहार के कई शहरों और उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में छात्रों पर पुलिस ने बल प्रयोग भी किया है। छात्रों के भारी विरोध के बाद रेलवे की ओर से गुरुवार को ही एनटीपीसी और ग्रुप डी (श्रेणी-1) की परीक्षाएं स्थगित करने का ऐलान किया जा चुका है। बता दें कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से भी प्रदर्शन कर रहे छात्रों से शान्त रहने की अपील की गई है।












Click it and Unblock the Notifications