नो-एंट्री में घुसा शख्स, रोकने पर पत्नी ने पुलिस वाले को मारा थप्पड़

पूरी घटना नवी मुंबई के थाने-बेलापुर रोड के महापे जंक्शन के पास की है। जहां एक दम्पत्ति कार से नो-एंट्री जोन में घुस गए। ट्रैफिक पुलिसकर्मी के रोकने पर महिला ने उन्हे थप्पड़ मारा और धमकी दी।

नवी मुंबई। महाराष्ट्र में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला ने ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल को थप्पड़ मार दिया। ये घटना तब सामने आई जब महिला का पति कार चलाते हुए नो-एंट्री जोन में चला गया। ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल ने उसे रोकने की कोशिश की। इस पर कार में बैठी महिला इतनी गुस्से में आ गई कि उसने ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल को थप्पड़ मार दिया। फिलहाल पुलिस ने दम्पत्ति के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किया है।

traffic नो-एंट्री में घुसा शख्स, पत्नी ने पुलिसवाले को मारा थप्पड़

पूरी घटना नवी मुंबई के थाने-बेलापुर रोड के महापे जंक्शन के पास की है। बताया जा रहा है कि 29 वर्षीय सपना पाटिल अपने पति 26 वर्षीय सोपान अवहाद के साथ कार से कहीं जा रही थी। सपना के पति सोपान कार चला रहे थे। इसी दौरान उन पर आरोप है कि सुबह करीब 7.45 बजे वो नो-एंट्री लेन में घुस गए। नो-एंट्री जोन में घुसने पर ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल प्रीतेश भटुसे ने अवहाद की कार रोक ली और उन्हें कार से उतरने के लिए कहा। इस बीच सोपान अवहाद की पत्नी सपना पाटिल इस कदर गुस्से में आ गई कि उन्होंने ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ-साथ हाथापाई करने लगी।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक जब ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने सोपान अवहाद को गाड़ी रोकने का इशारा किया तो उसने कार रोकने के बजाय भागने की कोशिश की। इतना ही नहीं जैसे ही उसने कार रोकी तो महिला कार से बाहर निकली और ट्रैफिक पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया। उन्होंने धमकी देते हुए पुलिसकर्मी को गुंडों पिटवाने की भी बात कही। फिलहाल पुलिस ने दम्पत्ति के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज कर लिया है, साथ ही कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़ें:- मुंबई में एक शख्स ने लड़की से की दरिंदगी, शरीर पर मिले काफी जख्म

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+