कभी सब्जी बेचने वाली ने पोंजी स्कीम से कमाए हजारों करोड़, हेराफेरी में गिरफ्तार

मुंबई। 500 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी के आरोप में मुंबई पुलिस ने नौहरा शेख नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। 25 अक्टूबर को गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस ने शेख को हैदराबाद पुलिस को सौंप दिया है। अब तक जो जानकारी सामने नौहरा शेख के बारे में सामने आई है, उसके बाद कहा जा रहा है कि ये महिला एक नहीं कई घोटालों में शामिल है और इसका एक बड़ा रैकेट है। इतना ही नहीं नौहरा ने जिस स्पीड से तरक्की की, उसको देखकर भी लोग हतप्रभ हैं।

Nowhera Shaikh woman who ran the mother of all scams

तिरुपति में फेरी लगाकर सब्जियां बेचने वाली एक महिला देखते ही देखते करोड़पति बन गई। 45 साल की बुरका पहनने वाली महिला 17 कंपनियों की मालकिन बन गई और उनका 1000 करोड़ का टर्नओवर है। इसकी वजह बने उसकी कंपनियों में निवेश करने वाले लोग, जिनकी बदौलत दो लाख से ज्यादा निवेशकों के साथ नौहरा शेख पोंजी स्कीम चल रही थी।

नौहेरा शेख ने खुद भी बिजनस मैनेजमेंट में डिग्री ली और लड़कियों के लिए एक मदरसा खोलकर लोकप्रिय हो गई।चुनाव लड़ने के लिए राजनीतिक पार्टी भी बना डाली। अब पोंजी स्कीम के चलते सात साल में इतना पैसा जुटाने वाली नौहेरा पर निवेशकों के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगा है। नौहरा की कंपनियों के एजेंट्स ने महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में खूब निवेशक जुटाए। यहीं से गड़बड़ की शुरुआत भी हो गई और हवाला स्कैम भी सामने आया।

मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर नौहेरा शेख से पूछताछ की है, जिसके बाद उसे हैदराबाद पुलिस को सौंप दिया गया। नौहेरा को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने निवेशक शाने इलाही की शिकायत के आधार पर 25 अक्टूबर को गिरफ्तार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+