बेड पर लेटे-लेटे ले सकेंगे मल्टीप्लेक्स में मूवी का मजा, जानिए कहां और कितनी है टिकट

फिल्मों के शौकीन लोग ही इस बात से इतिफाक रखते हैं कि मूवी का असली मजा तो थियेटर में ही है। आराम से कुर्सी पर बैठकर पॉपकॉर्न खाते हुए जो फिल्म देखने का मजा है, वो घर पर लैपटॉप में कहां। और जरा सोचिए कि थियेटर में अगर लेट कर फिल्म देखने को मिल जाए, तो फिर कितना मजा आएगा।

Theatre

नई दिल्ली। फिल्मों के शौकीन लोग ही इस बात से इतिफाक रखते हैं कि मूवी का असली मजा तो थियेटर में ही है। आराम से कुर्सी पर बैठकर पॉपकॉर्न खाते हुए जो फिल्म देखने का मजा है, वो घर पर लैपटॉप में कहां। और जरा सोचिए कि थियेटर में अगर लेट कर फिल्म देखने को मिल जाए, तो फिर कितना मजा आएगा। स्लीपिंग थियेटर्स काफी देशों में पॉपुलर हैं, जहां लोग फिल्म का मजा बेड पर लेटे-लेटे लेते हैं। अब ये मजा आप भी ले सकते हैं।

लेटकर देख सकते हैं फिल्म

लेटकर देख सकते हैं फिल्म

थियेटर में 70 एमएम की स्क्रीन पर फिल्म देखने के शौकीन लोगों के लिए एक खुशखबरी है। अब आप थियेटर में सिर्फ बैठकर नहीं, बल्कि लेटकर भी फिल्म देख सकते हैं।

बेड पर लेटकर देखें फिल्म

बेड पर लेटकर देखें फिल्म

गुजरात के वडोदरा में एक स्लीपिंग थियेटर खुलने जा रहा है। यानी अब फिल्म देखने का मजा डबल हो जाएगा। इस स्लीपिंग थियेटर में आप आराम से बेड पर बैठकर फिल्म का मजा ले सकते हैं।

रिलाएंस ने बनाया खास मल्टीप्लेक्स

रिलाएंस ने बनाया खास मल्टीप्लेक्स

वडोदरा में रिलाएंस ने इस तरह का खास मल्टीप्लेक्स बनवाया है। इस मल्टीप्लेक्स की खासियत ये है कि यहां आप कुर्सी पर बैठने की बजाय बेड पर लेटे के फिल्म देख पाएंगे। इस मल्टीप्लेक्स में पहला शो 26 जून को शुरू होगा।

इतनी है बस टिकट!

इतनी है बस टिकट!

इस मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने के लिए आपको केवल 800 रुपये देने होंगे। शो की टिकट 800 से शुरू है। विदेशों में स्लीपिंग थियेटर का क्रेज काफी ज्यादा है और अब ये भारत भी पहुंच गया है। इस मल्टीप्लेक्स में जाकर आप भी लीजिए फिल्म का मजा।

ये भी पढ़ें: VIRAL: मलाइका ने पहना इतना महंगा बॉडीसूट, चार लोग थाईलैंड घूम आएंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+