तो अब पहनिए चीनी साड़ियां, भारत परेशान

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) जरा सोचिए कि अगर चीन से भारत में साड़ियां का भी एक्सपोर्ट होने लगे। बेशक, गजब हो जाएगा। पर, चीन ने इसके साफ तौर पर संकेत दे दिए हैं।

Now, dragon to make sarees, India is worried

दरअसल, चीन के वाणिज्य मंत्री गाओ हुचिंग ने पिछले बुधवार को भारतीय वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात के दौरान उन्हें एक पैकेट में उपहार सौंपा। उस पैकेट को वहां पर खोला गया तो निर्मला सीतारमण देखकर दंग रह गई कि उसमें नीले रंग की साड़ी थी।

चीनी साड़ी मिली

चीन के मंत्री ने उन्हें बताया कि उस साड़ी को उनके देश में ही बनाया गया था। खैर,निर्मला जी को साड़ी पसंद आई। हालांकि उनके वाणिज्य मंत्रलाय के अफसरों कान जरूर खड़े हो गए यह जानकार कि चीन अब साड़ियां भी बनाने लगा है।

जानकारों क कहना है कि अतंरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय डिजाइनर साड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है और इसकी भारतीय हिस्सेदारी लगभग 70 फीसदी पहुंच गई है। भारतीय डिजाइनर साड़ियों की मांग अधिकांशत: जर्मनी, अमेरिका, कनाडा जैसे देशों मेंअधिक है। इसमें विशेषकर बड़े नामी डिजाइनरों की साड़ियों का बाजार अधिक है। सत्‍या पॉल, मनीष मल्हौत्रा, रितु कुमार की डिजाइनर साड़ियां मुख्य हैं। इन डिजाइनर साडियों की कीमत अतंरराष्ट्रीय बाजार में अधिक है। इसकी शुरूआत 133.38 से लेकर 151.58 यूएस डॉलर होती है।

फैशन डिजाइनर शायना एनसी का कहना है कि भारतीय संस्कृति और परंपरा की पहचान इन डिजाइनर साड़ियों ने विदेशो में भी अपनी पहचान बनाई है। डिजाइनर साड़ियों ने युवतियों को भी आकर्षित किया है इस वजह से त्यौहारों के सीजन में इनकी मांग बढ़ जाती है। फैशन जगत में डिजाइनर साड़ियों की अपनी मांग व बाजार है और नए डिजाइनरों ने इसे और अधिक बढ़ाया है।

जानकार मान रहे हैं कि चीन से डिजाइनर साड़ियां भी बनकर दुनिया के बाकी हिस्सों में जाने लगे तो हैरान मत होइये। वहां तैयार होने वाली साड़ियां सस्ती होंगी। इसलिए उन्हें बड़ा बाजार मिल जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+