अब बिना आधार कार्ड के नहीं बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस

Dअब ड्राइविंग लाइसेसं बनाने के लिए भी अनिवार्य हुआ आधार कार्ड। इसके बिना नहीं होगा मान्य।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार एक के बाद एक योजनाओं को आधार कार्ड से जोड़ती जा रही है। ताजा ऐलान ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर किया गया है। यानी अब बिला आधार के आप अपना ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनवा सकेंगे। इतना ही नहीं लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए भी आपको आधार नंबर देना होगा।

 Now, Aadhaar card must for seeking, renewal of driving licence

दरअसल केंद्र सरकार ऐसे लोगों पर लगाम लगाना चाहती है जो एक ही नाम से कई ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते है। इसके लिए केंद्र, राज्यों से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते वक्त आधार कार्ड से पहचान करना अनिवार्य करने को कहा जाएगा। इस आदेश के बाद न केवल नए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने बल्कि पुराने लाइसेंस को रिन्यू कराने के लिए आधार कार्ड जरूरी हो जाएगा।

इस पहल से एक शख्स एक से ज्यादा लाइसेंस नहीं बनवा सकेगा। सरकार का मानना है कि कई लोग एक ही नाम से एक से ज्यादा लाईसेंस बनवा लेते है, जिसके बाद ट्रैफिक नियमों का उल्लधंन करने पर ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जाने पर वो दूसरा ड्राइविंग लाइसेंस इस्तेमाल कर लेते है। कई बार फर्जी कागजातों के आधार पर लाइसेंस बनवा लिया जाता है।

ऐसे में इन सब धांधलियों से बचने के लिए आधार नंबर को इसके लिए अनिवार्य करने की योजना चल रही है। सड़क परिवहन मंत्रालय ने आधार नंबर को ड्राइविंग लाइसेंस से जोड़ने के लिए काम शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि नया नियम अक्टूबर से लागू हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+