विकास की नहीं विनाश की बात करती है मोदी सरकार, बिहार में लॉ एंड ऑर्डर एक दम फिट: लालू
पटना। बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर हा-हाकार मचा हुआ है। बिहार के कानून व्यवस्था पर पटना से लेकर दिल्ली तक चर्चा है लेकिन राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बिहार में सब ठीक लग रहा है। लालू का कहना है कि बिहार में कोई दिक्कत नहीं है, सब कुछ ठीक तो है। लालू की 'लालटेन' लेकर राज्यसभा जाएंगे राम जेठमलानी और राबड़ी देवी

लालू ने कहा कि केंद्र सरकार की हवा निकल गई है। लालू ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्वीटर पर लिखा है कि ''महँगाई रत्तीभर भी कम नहीं हुई, उलटे दालें सचमुच मुर्गी के बराबर महँगी हो गई! युवाओं को सालाना2 करोड़ नौकरियां देने के ताबड़-तोड़ सपनें बेचे गए।
लालू ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए ट्वीट किया कि ''मोदी सरकार अब विकास की नहीं विनाश की बात कर रही है। किसान कर्ज और वादों के गम के मारे आत्महत्या कर रहे है। यह एक गहरे कृषि संकट का लक्षण है।''












Click it and Unblock the Notifications