शहाबुद्दीन पर फिदा है RJD परिवार, पत्नी को MLC बनाने की तैयारी
पटना (मुकुंद सिंह)। राजद सुप्रीमो लालू यादव और उनका पूरा राजद परिवार पूर्व बाहूबली सांसद शहाबुद्दीन पर फिदा है। जेल की सलाखों में कैद रहने के बावजूद जहां लालू यादव ने शहाबुद्दीन को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में शामिल कर लिया वहीं अब शहाबुद्दीन की पत्नी हिना को एमएलसी बनाने की तैयारी चल रही है। सीवान मे हुए पत्रकार राजदेव की हत्या मामले में शहाबुद्दीन का नाम आने के बाद भी राजद सुप्रीमो लालू यादव द्वारा उसका बचाव किया जाना इस बात का सबूत पेश करता है। जेल में शहाबुद्दीन की वो फोटो तो नहीं बनी पत्रकार राजदेव की हत्या का कारण!

एक विश्वसनीय सूत्रों की अगर मानें तो लालू द्वारा शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को MLC बनाने की बात पर मुहर भी लगा दिया गया है। जिसे देखकर यह लगता है कि राजद मे फिर से शहाबुद्दीन का राज लौटने की कगार पर है। आपको बताते चलें की विधान परिषद के 7 सीटों पर चुनाव के पहले ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के द्वारा नेता रामचंद्र पूर्वे और शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को विधान परिषद भेजने का फैसला कर लिया गया है। ये हैं RJD के पूर्व बाहुबली नेता, जेल में हैं बंद फिर भी वसूलते हैं करोड़ों का हफ्ता
वहीं सूत्रों की अगर मानें तो हिना शहाब की सिफारिश नीतीश सरकार में राजद कोटे के दो वरीय मंत्री कर रहे हैं। अगर कोई बड़ा हेरफेर नहीं हुआ तो 24 तारीख को शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब राजद की ओर से विधान पार्षद के लिए नामांकन करेंगी। हालांकि राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे का नाम विधान परिषद के चुनाव में सबसे आगे हैं यहां तक कहा जा रहा है कि उनके नामों के आगे कोई भी लेकिन नहीं है क्योंकि वो पार्टी के प्रति पूर्ण समर्पित नेता हैं। वहीं विधायकों की संख्या के आधार पर राजद के झोली मे करीब 5 सीट आने वाली है।
राजद के टिकट से पहले भी किस्मत आजमा चूकि हैं शहाबुद्दीन की पत्नी
आपको बताते चलें की राजद के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता शहाबुद्दीन की पत्नी भी राजद के टिकट से दो बार किस्मत आजमा चुकी हैं। लेकिन हिना शहाब का किस्मत ने दोनों बाद साथ नहीं दिया और वह चुनाव हार गई थीं।
-
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications