पीयूष जैन ही नहीं इन धन्नासेठों के बारे में भी जानिए, जिनकी अकूत दौलत देखकर फटी रह गई थी अधिकारियों की आंखें
पीयूष जैन ही नहीं इन धन्नासेठों के बारे में भी जानिए, जिनकी अकूत दौलत देखकर फंटी रह गई थी अधिकारियों की आंखें
नई दिल्ली, 25 दिसंबर: कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के आवास पर जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) और इनकम टैक्स विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर अकूत दौलत बरामद की है। ये छापेमारी पीयूष जैन के कानपुर, कन्नौज, मुंबई और गुजरात स्थित उनके आवास, फैक्ट्री, कोल्ड स्टोरेज, पेट्रोल पंप पर एक साथ की गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि पीयूष के मकान की दीवारों को तोड़ा गया तो अंदर से नोटों के बंडल और जेवरात मिले है।
hindi.oneindia.com की ईयर एंडर सीरीज में आज हम आपको पीयूष जैन के अलावा कुछ और ऐसी ही छापेमारी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें नोटों के ढेर देखकर अधिकारियों की आंखें फटी की फटी रह गई थीं। तो आइए जानते हैं कुछ बड़ी छापेमारियों के बारे में...
Recommended Video

पीयूष जैन के घर से बरामद हुए 177 करोड़
23 दिसंबर की सुबह जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) और इनकम टैक्स विभाग की संयुक्त टीम इत्र कारोबारी पीयूष जैन के आवास पर छापामार। दो दिन चली इस छापेमारी में पीयूष जैन के आवास से करीब 177 करोड़ रुपए की अकूत दौलत बरामद हुई है। नोटों की गिनती में 30 से अधिक कर्मचारी, 14 मशीनें लगाई गई थी। बता दें कि पीयूष जैन के आवास पर छापेमारी के दौरान कई अलमारियां मिली थीं, जिनमें भारी मात्रा में कैश था। इतना ही नहीं, छापेमारी के दौरान अधिकारियों को घर की कुछ दीवारें अन्य दीवारों से अलग लगीं। अधिकारियों ने जब दीवार को ठोंका तो वो खोखली थी। जिसके बाद दीवारों को तोड़ा गया तो अंदर से नोटों के बंडल गिरने लगे। यह बंडल पॉलिथीन और कागज में पैक थे। इतना ही नहीं, टीम को पीयूष जैन के घर में एक तहखाना भी मिल है। यहां पढ़िए पूरी खबर

'धनकुबेर' इंजीनियर की दौलत को गिनते-गिनते छूटे गए थे अफसरों के पसीने
17 दिसंबर 2021 को बिहार के पटना में ग्रामीण कार्य विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अजय कुमार सिंह के ठिकानों पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम को घर से करीब 95 लाख रुपए कैश, 1 किलो 295 ग्राम सोने की ज्वेलरी और तीन चांदी की ईंट सहित 12 किलो चांदी की ज्वेलरी मिली थी। जिसे देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए थे। इसके अलावा कई सारे जमीनों की डीड और बैंक के पासबुक भी जांच टीम के हाथ लगी थी। बैंक अकाउंट्स में जमा रुपए और घर से बरामद गाड़ियों और जमीन को छोड़ दें तो अब तक 2 करोड़ 46 लाख 51 हजार रुपए के चल-अचल संपत्ति सामने आई थी। ये कार्रवाई डीएसपी सुरेंद्र कुमार महुआर की अगुवाई में जांच टीम ने अंजाम तक पहुंचाया था।

बोरे में रखी थी काली कमाई
बताया गया था कि इंजीनियर अजय कुमार सिंह घर के कमरों को जब खंगाला गया तो कैश बोरे के अंदर मिला। जिसे अलग-अलग दो बोरे में करके रखा गया था। उस वक्त डीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया था कि छापेमारी में अब तक अलग-अलग बैंकों के 20 पासबुक मिली हैं। इसके अलावा स्कॉर्पियो, टीयूवी, आल्टो, सेंट्रो, बुलेट, अपाचे और ग्लैमर बाइक समेत कुल 7 गाड़ियां और इनके पेपर मिले। अधिकारियों की जांच में यह बात सामने आई थी कि एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने अपने वर्तमान पोस्टिंग मसौढ़ और इसके पहले की पोस्टिंग के दौरान ठेकेदारी के खेल में काफी बड़े स्तर पर ब्लैक मनी कमाई है।

टीएंडसीपी अफसर की रईसी देख हिल गए थे अधिकारी
1 अक्टूबर 2021 को मध्य प्रदेश के आर्थिक अपराध शाखा ने 50 हजार की नौकरी करने वाले टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीएंडसीपी) के अधिकारी विजय दरयानी के इंदौर स्थिति आवास पर छापामारा। दो दिन चली इस छापेमारी में विजय दरयानी के घर से करीब 19 लाख रुपए मिले थे। इतना ही नहीं, लगभग 10 करोड़ रुपये कीमत की चल और अचल संपत्तियों का पता चला था। दरयानी की रईसी देख अधिकारी भी हैरान रह गए थे। खबरों के मुताबिक, विजय दरयानी के पास माउंटबर्ग टाउनशिप में लग्जरी फॉर्म हाउस निकला, जिसकी कीमत तीन करोड़ रुपये है। इसके साथ ही आशीष नगर में एक बंगला, जिसकी कीमत तीन करोड़ है। एक अपार्टमेंट दो फ्लैट, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये है। इसने कुछ संपत्तियों को अपनी मां के नाम पर खरीदा था। साथ ही इसके पास चार करोड़ की जमीन भी मिली थी।

दरयानी को महंगी शराब और गाडियों का था शौक
दरयानी ने इंदौर में एक चार चार मंजिला आलीशान मकान बनवा रखा था। इसके साथ ही उसे महंगी शराब और महंगी गाड़ियों का भी शौक था। घर की छत पर उसने पार्टी करने के लिए अलग व्यवस्था कर रखी थी। दरयानी की आलीशान लाइफस्टायल का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि उसका घर किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं था। चार मंजिला घर में आठ एसी, बाथरूम में जकूजी, टैरेस गार्डन और इस गार्डन में महंगे बोंसाई पौधे लगाए गए थे। टैरेस गार्डन में लगे गए एक-एक गमले की कीमत 20 से 25 हजार रुपए तक है।

हेटेरो फार्मास्युटिकल समूह में IT ने मारा था छापा, अलमारियों में रखे मिले थे 143 करोड़
इसी साल 10 अक्टूबर को इनकम टैक्स विभाग ने हैदराबाद की हेटेरो फार्मास्युटिकल समूह में छापेमारी की थी। इस छापेमारी में 550 करोड़ रुपए की बेहिसाब संपत्ति का पता चला था। हैरानी वाली बात यह थी कि छापेमारी के बाद विभाग को 142 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश अलमारियों में रखा हुआ मिला था। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा था, 'तलाशी के दौरान, कई बैंक लॉकर मिले, जिनमें से 16 लॉकर संचालित किए गए थे। तलाशी में तब तक 142.87 करोड़ रुपये की अघोषित कैश जब्त किया गया।' आयकर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यह छापामारी 6 अक्टूबर से शुरू हुई थी और छह राज्यों में लगभग 50 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया था।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर












Click it and Unblock the Notifications