पीयूष ने छुपाई थी अकूत दौलत, घर की दीवारों में मिले नोटों के बंडल और तहखाना, 12 कमरे खुलने अभी बाकी
पीयूष ने छुपाई थी अकूत दौलत, घर की दीवारों में मिले नोटों के बंडल और तहखाना, 12 कमरे खुलने अभी बाकी
कानपुर, 25 दिसंबर: जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) और इनकम टैक्स विभाग की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी के बाद इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर से अकूत दौलत बरामद हुआ है। इस दौलत को गिनने के लिए एसबीआई के अधिकारियों का भी सहयोग लिया गया। बता दें, टीम पिछले 40 घंटे से पीयूष जैन के ठिकानों पर डेरा जमाए हुए है औऱ देररात तक करीब 150 करोड़ नहीं, 177 करोड़ से अधिक रुपए बरामद हुए है। नोटों की गिनती में 30 से अधिक कर्मचारी, 14 मशीनें लगाई गई हैं। अभीतक गिनी जा चुकी रकम को 42 बक्सों में भरकर स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में जमा कराई गई है। वहीं, पीयूष जैन के घर में एक तहखाना भी मिला है।
Recommended Video

दीवारों में छुपाए हुए थे नोटों के बंडल
दरअसल, 23 दिसंबर को डीजीजीआई और इनकम टैक्स विभाग की संयुक्त टीम ने पीयूष जैन के घर छापा मारा था। इस दौरान अधिकारियों को कई अलमारियां मिली थीं, जिनमें भारी मात्रा में कैश मिला। जिनकी गिनती शुक्रवार देर रात तक चली। जांच के दौरान अधिकारियों को घर की कुछ दीवारें अन्य दीवारों से अलग लगीं। अधिकारियों ने दीवार को ठोंका तो खोखली लगी। दीवारों को तोड़ा गया तो अंदर से नोटों के बंडल गिरने लगे। ये बंडल पॉलिथीन और कागज में पैक थे। अधिकारियों की मानें तो जब दीवारों से नोटों के बंडल गिने लगे तो उन्हें हाल ही में आई अजय देवगन की फिल्म 'रेड' का दर्शय याद आ गया। जिसमें आयकर अधिकारी बने अजय देवगन को एक सांसद के घर की दीवारों से नोटों के बंडल और जेवरात बरामद हुए थे।

पीयूष जैन के घर 177 करोड़ बरामद, तहखाना भी मिला
डीजीजीआई और इनकम टैक्स विभाग की संयुक्त टीम पीयूष जैन के बेटे प्रत्यूष जैन को लेकर देर शाम कानपुर के जूही स्थित आनंदपुरी घर पर लेकर पहुंची। इस दौरान उन्हें पीयूष के घर में एक तहखाना भी मिल है। वहीं, छापेमारी के दौरान बरामद हुए पीयूष जैन के घर से 177 करोड़ रुपए रिकवर हुए है। जिन्हें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मेन ब्रांच में पुलिस और पीएसी के घेरे में पहले फेज में 25 बॉक्स और दूसरी फेस में 17 बॉक्स लेकर ट्रक निकला।

2 हजार के नोटों से भरा मिला गत्ता
वहीं, इत्र कारोबारी पीयूष जैन के बेटे प्रत्यूष को डीजीजीआई टीम उनके कन्नौज के सील बंद मकान में लेकर पहुंची है। हां टीम ने सील किए गए मकान का ताला खोलकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि 15 से 20 अलमारियों की चाबी न मिलने पर टीम ने कटर से ताला तोड़कर रुपए और कागजात बरामद किए। वहीं, चाबियों से भरा एक थैला भी टीम को मिला है। ऐसा बताया जा रहा है कि टीम को 2 हजार के नोटों से भरा एक गत्ता भी मिला है। हालांकि, इसकी अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

12 कमरे खुलने अभी बाकी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीयूष जैन के कन्नौज स्थित घर से करीब चार करोड़ रुपए और करीब एक करोड़ के जेवर भी टीम को मिले हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि ये रकम औऱ जेवरात अभी केवल 2 कमरों से बरामद की गई है, जबकि एक दर्जन कमरे खुलने बाकी हैं। हालांकि, इसकी अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि बरामद रुपयों को गिनने के लिए अभी तक 6 मशीनें लाई गई हैं। यहां आईटी विभाग की टीम के साथ-साथ डीजीजीआई की टीम भी मौजूद है।

कौन हैं पीयूष जैन
पीयूष जैन मूलरूप से कन्नौज के छिपत्ती के रहने वाले हैं और वर्तमान में जूही थानाक्षेत्र के आनंदपुरी में रहते हैं। पीयूष इत्र कारोबारी है और इनकी फैक्ट्री कन्नौज की इत्र वाली गली में स्थिति हैं। वहीं से पीयूष जैन अपना कारोबार चलाते हैं। इनके कन्नौज, कानपुर के साथ मुंबई में भी ऑफिस हैं। कन्नौज स्थित फैक्ट्री से इत्र मुंबई जाता है। यहां से इत्र पूरे देश और विदेश में बेचा जाता है। इनकम टैक्स विभाग को पीयूष जैन की करीब 40 कंपनियां की जानकारी मिली है, जिनके माध्यम से पीयूष अपना इत्र कारोबार चला रहे थे। आज भी कानपुर की ज्यादातर पान मसाला यूनिट, पान मसाला कम्पाउंड पीयूष जैन से ही खरीदती है।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत












Click it and Unblock the Notifications