Independence Day: 15 अगस्त को सिर्फ भारत ही नहीं, ये 5 देश भी मनाते हैं अपना स्वतंत्रता दिवस

नई दिल्ली, 15 अगस्त। दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत आज अपनी आजादी का 75वां दिवस मना रहा है। इस मौके पर पूरा देश अभेद्य किले में तब्दील हो गया है, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों और पुलिस के जवान अपनी तैनाती दे रहे हैं। भारत के लिए इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस इसलिए भी खास है क्योंकि 15 अगस्त को देश की आजादी को 74वर्ष पूरे हो जाएंगे। लेकिन क्या आपको पता है इस दिन स्वतंत्रता दिवस मनाने वाले भारत इकलौता देश नहीं है।

रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो

रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो

जी हां, भारत के अलावा भी दुनिया में इस खास दिन पांच अन्य देशों को आजादी मिली थी। इन देशों में रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो, उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया, बहरीन और लिकटेंस्टीन शामिल है। आइए पहले 'रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो' की बात करते हैं कि ये देश कब और कैसे आजाद हुआ। 'कॉन्गो' अफ्रीका महाद्वीप के मध्य में बसा एक लोकतांत्रिक देश है, इसे भारत से 12 साल बात यानी 1960 में आजादी मिली थी। सन 1880 से लेकर आजादी तक कॉन्गो पर फ्रांस का कब्जा था। क्षेत्रफल के लिहाज से अफ्रीका महाद्वीप का तीसरा सबसे बड़ा देश है।

दक्षिण कोरिया और उत्तरी कोरिया

दक्षिण कोरिया और उत्तरी कोरिया

इन दोनों देशों के बारे में तो सभी जानते हैं, दोनों देशों की राजनीति में दिन और रात का अंतर है। दक्षिण कोरिया एक राष्ट्रपति प्रतिनिधि लोकतांत्रिक गणराज्य है तो वहीं उत्तरी कोरिया मे तानाशाह किम जोंग उन का राज है। 15 अगस्त 1945 में जापान से आजादी मिलने के बाद दक्षिण कोरिया और उत्तरी कोरिया को भी भारत और पाकिस्तान की तरह दो भागों में विभाजित कर दिया गया था। इसके बाद अगस्त 1948 में दक्षिणी भाग में कोरिया गणतंत्र तथा सितंबर 1948 में उत्तरी कोरिया में कोरियाई जनतंत्र की स्थापना हुई।

बहरीन

बहरीन

भारत की तरह ही बहरीन पर भी अंग्रेजी हुकूमत का राज था। 15 अगस्त, 1971 में ब्रिटेन सेना के साथ हुई संधि के बाद उसे आजाद देश के तौर पर मान्यता दी मिली। हालांकि बहरीन अपना स्वतंत्रता दिवस 16 अगस्त को मनाता है लेकिन आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन से आजादी 15 अगस्त को ही मिली थी। इसकी वजह ये है कि 16 अगस्त को बहरीन के शासक इसा बिन सलमान अल खलीफा ने गद्दी संभाली थी।

लिकटेंस्टीन

लिकटेंस्टीन

पश्चिमी यूरोप में स्थित एक छोटा देश है लिकटेंस्टीन जो अपना स्वतंत्रता दिवस भारत के साथ 15 अगस्त को मनाता है। सन 1866 में जर्मनी से आजाद होने के बाद 1940 से लिकटेंस्टीन 15 अगस्त को ही अपना नेशनल हॉलीडे मना रहा है। इस देश का क्षेत्रफल सिर्फ 160 वर्ग किमी (करीब 61.7 वर्ग मील) है और आबादी महज 35,000 है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह दुनिया का इकलौता जर्मनभाषी देश है जिसकी सीमा जर्मनी से नहीं मिलती। यहां संवैधानिक राजशाही है।

यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस: पहली बार पीएम मोदी के तिरंगा फहराते ही आसमान से बरसेंगे फूल, IAF ने की तैयारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+