अगले दो दिनों में तमिलनाडु में दस्तक देगा Northeast monsoon, भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानिए इसके बारे में
Northeast monsoon : देश से साउथ वेस्ट मानसून की विदाई हो चुकी है। इस बार मानसून काफी असमान रहा है, एक तो इसने वक्त से पहले केरल में दस्तक दी, उसके बाद ये बहुत तेजी से और बहुत ज्यादा दक्षिण और पूर्वोत्तर में बरसा, आलम ये हुआ कि बहुत सारे राज्य बाढ़ की चपेट में आ गए लेकिन इसके बाद इसकी रफ्तार में काफी कमी आई और ये दिल्ली तक पहुंचते-पहुंचते काफी सुस्त हो गया जिसके चलते उत्तर भारत में कई जगहों पर सूखे जैसे हालात पैदा हो गए।

जुलाई-अगस्त उत्तर भारत में बारिश की आस में बिता तो वहीं सितंबर में एक बार फिर मानसून ने गति पकड़ी और इस तरह से बारिश हुई जिसे देखकर वैज्ञानिक भी हैरान हो गए। आम तौर पर मानसून सितंबर के अंतिम वक्त तक विदा हो जाता है लेकिन इस बार मानसून काफी लोगों को परेशान करके गया और सितंबर-अक्टूबर में कई राज्यों में बहुत ज्यादा बारिश होने से कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए, जिसमें IT City बेंगलुरु भी शामिल है। फिलहाल अब मानसून विदा हो चुका है लेकिन अब साउथ में नार्थ-ईस्ट मानसून यानी कि मिनी मानूसन सक्रिय होने जा रहा है।

आपको बता दें कि आईएमडी ने कहा है कि देश में नार्थ-ईस्ट मानसून 29 अक्टूबर को दस्तक दे सकता है, जिसके चलते तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की आशंका है और इसका असर आस-पास के राज्यों में भी पड़ेगा इसलिए कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी बारिश होने के आसार हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि उत्तर भारत में मौसम शुष्क ही रहेगा।

गौरतलब है कि नार्थ-ईस्ट मानसून सीजन अक्टूबर से दिसंबर तक सक्रिय होता है, जो कि देश के साउथ-वेस्ट मानसून की विदाई के बाद एक्टिव होता है। इसकी वजह से पूर्वोत्तर और साउथ इंडिया में भारी बारिश होती है। आम तौर पर लोगों को बस साउथ वेस्ट मानसून के ही बारे में पता होता है। इसका सीजन जून-सितंबर होता है।

उत्तर-पूर्वी मानसून अक्टूबर में काफी तीव्रता से बारिश करता है, हालांकि इसके बाद इसकी गति धीमी होने लगती है। इसकी खास बात ये हैं कि ये मानसून तमिलनाडु से एंट्री करता है और उसके बाद उसकी विदाई भी यहीं से होती है। इसका मुख्य केंद्र तमिलनाडु ही होता है।

खैर जहां साउथ में मानसून दस्तक देने वाला है, वहीं दूसरी ओर उत्तर भारत में अब सुबह-शाम ठंड होने लगी है, जबकि दिन में मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का अंदेशा जताया है, जबकि महाराष्ट्र, गोवा-कोंकण और पूर्वोत्तर में बारिश होने की भी बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications