बांग्लादेश सरकार ने कैंसल किया नोरा फतेही का डांस शो इवेंट, डॉलर बचाने के लिए लिया फैसला
बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही अपने डांस के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा वह अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। यही वजह है कि फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। लेकिन इसी बीच उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। वह बांग्लादेश में एक डांस शो करने वाली थीं, लेकिन वहां की सरकार ने उन्हें शो की अनुमति देने से इनकार कर दिया।

ये भी पढ़ें- 'मैं विक्टिम हूं, साजिश वाली नहीं', दिल्ली पुलिस ने सुकेश केस में घंटों की पूछताछ तो छलका नोरा फतेही का दर्द

इस वजह से बांग्लादेश सरकार ने नहीं दी शो की अनुमति
बांग्लादेश सरकार की तरफ से डॉलर बचाने की वजह से उन्हें शो की अनुमति नहीं दी गई है। इसको लेकर बांग्लादेश के सांस्कृतिक मंत्रालय की तरफ से एक आदेश भी जारी किया गया है। इस आदेश में कहा गया है कि फतेही को "वैश्विक स्थिति को देखते हुए और विदेशी मुद्रा भंडार को बनाए रखने के उद्देश्य से" डांस शो नहीं करने अनुमति दी है। मंत्रालय की तरफ से कहा गया है फतेही को महिला निगम द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नृत्य और पुरस्कार प्रदान करने के लिए आमंत्रित किया गया था।

मंत्रालय ने घटते विदेशी मुद्रा भंडारण का भी किया है जिक्र
बांग्लादेश के सांस्कृतिक मंत्रालय की तरफ से जारी नोटिस में घटते विदेशी मुद्रा भंडारण का भी जिक्र किया गया है। मंत्रालय की तरफ से कहा गया है केंद्रीय बैंको में विदेशी मुद्रा 12 अक्टूबर तक घटकर 36.33 बिलियन डॉलर हो गया है, जो एक साल पहले के 46.13 बिलियन डॉलर था। इतना भंडारण लगभग चार महीने के आयात को कवर करने के लिए पर्याप्त था।

2014 में नोरा फतेही ने किया था डेब्यू
नोरा फतेही एक मोरक्को-कनाडाई परिवार से आती हैं। उन्होंने 2014 में हिंदी फिल्मों में अपनी शुरुआत की थी। आईएमएफ में एशिया पेसेफिक डिपार्टमेंट की डिप्टी डायरेक्टर, एनी-मैरी गुल्डे-वुल्फ के मुताबिक इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड इस महीने की शुरुआत में बांग्लादेश सरकार के साथ लोन पर बातचीत के लिए पहले वार्ताकार के एक ग्रुप को भेजने पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तो अंतरराष्ट्रीय बाजार की हालात ठीक हैं, लेकिन फिर भी यह नीचे जा रहा है। जिस पर चर्चा जरूरी है।

'थैंक गॉड' फिल्म में नजर आएंगी नोरा फतेही
वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही इन दिनों झलक दिखला जा-10 शो को जज कर रही हैं। उनकी फिल्म थैंग गॉड पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत भी नजर आएंगे। थैंक गॉड में नोरा फतेही 'मणिके' आइटम नंबर सॉन्ग में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ थिरकती नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications